ज्योति मौर्य का वो वीडियो आ ही गया, जिसके लीक होने की जताई थी आशंका

<p><em><strong>एक शख्स की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए चंद सेकंड के वीडियो में एक महिला डांस कर रही है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो ज्योति मौर्य है। महिला एक युवक के साथ डांस कर रही है। डांस करते-करते दोनों एक-दूसरे को गुलाब देते हैं।</strong></em></p>

ज्योति मौर्य का वो वीडियो आ ही गया, जिसके लीक होने की जताई थी आशंका
17-07-2023 - 08:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश की बरेली एसडीएम ज्योति मौर्य के लव, अफेयर और पति से धोखा केस में प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, अब आशंका जताई जा रही है कि ज्योति मौर्य पर भी कभी भी गाज गिर सकती है। पति आलोक ने ज्योति मौर्य पर बेवफाई के साथ-साथ रिश्वतखोरी सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, ज्योति मौर्य ने पति के आरोपों पर जवाब दर्ज करवा दिया है और प्रेमी मनीष के बारे में पूछे गए सवाल का कोर्ट में जवाब देने की बात कही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ज्योति मौर्य का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए चंद सेकंड के वीडियो में एक महिला डांस कर रही है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो ज्योति मौर्य है। महिला एक युवक के साथ डांस कर रही है। डांस करते-करते दोनों एक-दूसरे को गुलाब देते हैं। इस दौरान पीछे से किसी को आलोक कहते हुए भी सुना जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ज्योति ने जताई थी आशंका 
हाल ही में ज्योति मौर्य ने एक इंटरव्यू के दौरान आशंका जताते हुए कहा था कि आलोक के पास मेरी कई सारी प्राइवेट जिंदगी की फोटोज हैं। जिसे वह वायरल कर देगा, जिससे मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके अलावा विभाग की गोपनीय चीजें व नौकरी से जुड़े डॉक्युमेंट्स भी आलोक के पास हैं। ऐसे मे मैं अगर आलोक के खिलाफ कोई एक्शन लेती हूं तो वह उन चीजों को वायरल कर देगा।

दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
ज्योति ने आलोक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसडीएम ने कहा कि मेरे पति आलोक और उसके परिवार ने मुझसे 50 लाख रुपए, घर, कार की मांग की थी। जिसके कारण मैं अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न की धाराएं लगा दीं।
शादी के समय खुद को पंचायत अधिकारी बताया
आलोक का आरोप है कि चूंकि वह सफाईकर्मी हैं, इसलिए ज्योति ने उनसे अलग होने का फैसला किया। इस पर भी एसडीएम अधिकारी ने जवाब दिया। ज्योति ने कहा कि इस बारे में तो कुछ साल पहले ही मुझे पता चला है। शादी के समय उन्होंने खुद को पंचायत अधिकारी बताया था। आलोक व उनका परिवार पैसों की मांग करता है, इस वजह से हमें परेशानी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।