देश में चप्पे-चप्पे पर हैं चीन के 10 लाख जासूस और हर गतिविधि पर है ड्रैगन की नजर, सरकार हुई अलर्ट..!

<p><em><strong>भारत में 10 लाख सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं, जो साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनोंग इरिंग ने खतरे की आशंका जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे अवगत कराया है।</strong></em></p>

देश में चप्पे-चप्पे पर हैं चीन के 10 लाख जासूस और  हर गतिविधि पर है ड्रैगन की नजर, सरकार हुई अलर्ट..!
08-03-2023 - 07:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन की एक चालाकी सामने आई है, जिससे वह अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा है। सीसीटीवी के रूप में भारत में चीन के करीब 10 लाख जासूस हैं और इनके जरिए वह देश की तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहा है। चीन की इस नजर पर केंद्र सरकार के आईटी मिनिस्ट्री की नजर है। बीजिंग ‘मेड इन चाइना’ सीसीटीवी से भारत की एक्टिविटीज पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं।
एक अनुमान के मुताबिक देश में 10 लाख सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं, जो साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। सस्ता होने के चलते भारत मे चाइनीज सीसीटीवी की खरीद बड़े स्तर पर होती है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां इस मामले को लेकर अब सतर्क हो चुकी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने चीन की तरफ से की जा रही संभावित ‘जासूसी’ को देखते हुए ही उनके देश में बने सीसीटीवी पर नकेल कसी है।
प्रधानमंत्री से चीनी सीसीटीवी कैमरे पर प्रतिबंध लगाने की मांग
इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनोंग इरिंग ने खतरे की आशंका जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में चीन निर्मित सीसीटीवी कैमरे पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। पासीघाट पश्चिम के विधायक इरिंग ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में अपने घरों में चीनी सीसीटीवी कैमरे का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान शुरू करने का भी सुझाव दिया।

इन्हेंं भी पढ़ें

देश में अलग-अलग अंदाज में मनाई जा रही है होली, कहीं 6 मार्च को ही हो चुका होलिका दहन तो कहीं 7 मार्च को हुआ और आज खेला जा रहा है रंग .. (newsthikana.com)

कान्हा पिचकारी मत मार..मेरे घर सास लड़ैगी रे.. (newsthikana.com)

‘मेड इन चाइना’ कैमरे कर सकते हैं जासूसी
विधायक ने कहा कि आवश्यकतानुसार सीसीटीवी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सरकार स्वदेशी क्लाउड-आधारित सर्वर शुरू करने पर विचार कर सकती है. उन्होंने अपने पत्र में कहा, ‘आईटी क्षेत्र में भारत के कौशल को देखते हुए, हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस खतरे से निपटने में सक्षम हैं।’ मीडिया में आई एक खबर का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि देश में उपयोग किए जा रहे चीन निर्मित सीसीटीवी कैमरे बीजिंग द्वारा ‘आंख और कान’ के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।