आज महिलाओं के लिए फ्री ट्रेवलिंग, राजस्थान रोडवेज की बसों में राजस्थान में सफर करने पर नहीं लगेगा किराया

<p><em>फ्री ट्रेवल का फायदा आज रात 11.59 बजे तक मिलेगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।</em></p>

आज महिलाओं के लिए फ्री ट्रेवलिंग, राजस्थान रोडवेज की बसों में राजस्थान में सफर करने पर नहीं लगेगा किराया
08-03-2023 - 07:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा। फ्री ट्रेवल का ये लाभ आज पूरे दिन और रात 11:59 बजे तक मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को ये सुविधा दी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा जिनको  होली-धुलंडी का पर्व मनाने के बाद अगले दिन नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम-काज के लिए कल दूसरे शहर या जिलों में जाना है।

राजस्थान रोडवेज प्रशासन से जारी आदेशों के तहत फ्री सफर की सुविधा रात 12 बजे से मिलेगी। 12 बजे बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उनको एक भी रुपए नहीं देने होंगे। फ्री ट्रेवल का फायदा आज रात 11.59 बजे तक मिलेगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।

इन्हेंं भी पढ़ें

देश में अलग-अलग अंदाज में मनाई जा रही है होली, कहीं 6 मार्च को ही हो चुका होलिका दहन तो कहीं 7 मार्च को हुआ और आज खेला जा रहा है रंग .. (newsthikana.com)

कान्हा पिचकारी मत मार..मेरे घर सास लड़ैगी रे.. (newsthikana.com)

अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है तो उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा।

आपको बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे। इस कारण 8 मार्च को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी।

7.50 करोड़ का आएगा आर्थिक भार
राजस्थान रोडवेज की ओर से हर साल रक्षाबंधन, भाईदूज के दिन भी महिलाओं को फ्री ट्रेवल की सुविधा दी जाती है। इस बार महिला दिवस पर भी ये सुविधा दी है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन पर करीब 7.50 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक महिलाएं चाहे तो कल के ट्रेवल के लिए अभी से टिकट एडवांस में भी बुक करवा सकती है।

एसी और वोल्वो बस में नहीं मिलेगा फायदा
महिलाओं को आज मिलने वाली फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। एसी, वोल्वो बसों में ट्रेवल करने पर महिलाओं से निर्धारित 70 फीसदी किराया वसूला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।