अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु राल लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर दुनिया में उत्याह और उमंग का माहौल, समूचा वातारण हुआ राममय, सज गये हैं मंदिर और घर भी
<p><em>देश-दुनिया में आज उत्साह का माहौल है। आज सोमवार, 22 जनवरी 2024 को शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,की द्वादशी तिथि को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्. में दुनिया भर के मंदिरों में विशेष स्वच्छता की गई। इसके बाद लोगों ने मंदिरों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया है। कहीं-कहीं प्रभु राम के चित्रों के साथ सवारियां भी निकाली गयी हैं। भारत में दूसरी काशी कहे जाने वाले गुलाबी शहर में पूरे उत्साह के साथ विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं और मंदिरों में सजावट की गयी है। </em></p>
भारत के विभिन्न शहरों में उत्साह और उमंग को देखते हुए लग रहा है कि देश में इसी वर्ष दूसरी बार दीपावली मनाई जा रही है। जगह-जगह पर अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्री राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की बधाई दी जा रही है। जयपुर नगर पूर्णरूप से प्रभु ठाकुर रामलला के भक्ति रंग में रंग गया है। यहां चौड़ा रास्ता बाजार में एक दिन पूर्व यानी रविवार, 21 जनवरी की रात को हजारों रामभक्त रामजी की निकली सवारी,रामजी की लीला है न्यारी...जैसे गीतों पर देर रात तक झूमते हुए भगवान राम के जयकारे लगाते रहे। बता दें कि श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को पौष शुक्ल द्वादशी के शुभ अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:20 बजे होगी।
What's Your Reaction?