राजधानी दिल्ली में होगा 4 दिन ड्राई डे, केजरीवाल सरकार ने किया घोषित

<p>दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 4 दिन का ड्राई डे घोषित किया है। जन्माष्टमी, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और ईद वाले दिन ड्राई डे रहेगा यानि इस दिन दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्व और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के उद्येश्य के तहत ये फैसला लिया है</p>

राजधानी दिल्ली में होगा 4 दिन ड्राई डे, केजरीवाल सरकार ने किया घोषित
26-07-2023 - 11:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 4 दिन का ड्राई डे घोषित किया है। दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि 31 सितंबर को समाप्त होने वाली चालू तिमाही के दौरान स्वतंत्रता दिवस सहित चार दिन दिल्ली में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। जन्माष्टमी, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और ईद वाले दिन ड्राई डे रहेगा यानि इस दिन दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के उद्येश्य के तहत ये फैसला लिया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मुहर्रम (29 जुलाई) स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) जन्माष्टमी (7 सितंबर) और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए उत्पाद शुल्क विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

आपको बता दें कि ड्राई डे के दिन दिल्ली में शराब की बिक्री और सेवन बैन रहेगा। इन चार दिनों के साथ ही 2 अक्टूबर को भी गांधी जयंती के चलते ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर भी दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया जा सकता है। पिछले साल दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने छठ पूजा पर भी ड्राई डे घोषित किया था। हालांकि, इस साल अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।