पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हुए टल्ली, फ्रैंकफर्त विमान से उतारे गये..!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हुए टल्ली, फ्रैंकफर्त विमान से उतारे गये..!
20-09-2022 - 06:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब में नशे के हालात इतने बदतर हैं कि इस समस्या पर फिल्म बन गई उड़ता पंजाब..! आम आदमी पार्टी ने जब यहां विधानसभा चुनाव जीता तो उसका एक मुख्य मुद्दा था कि पंजाब के युवाओं को नशे का आदी होने से बचाया जाएगा। इस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के लिए भरी सभा में कहा गया था कि उन्होंने कसम खा ली है कि वे अब कभी शराब का नशा नहीं करेंगे। लेकिन, विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर दिल्ली आने वाली उड़ान से इसलिए उतार दिया गया क्योंकि वे नशे में टल्ली थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। लेकिन, अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सह यात्रियों के हवाले ट्वीट के माध्यम से आरोप लगाया कि मान को नशे की हालत में होने के कारण लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया। मान को विमान से उतारे जाने की प्रक्रिया के चलते उड़ान में चार घंटे की देरी हुई और  वे ‘आप’ के राष्ट्रीय अधिवेशन से चूक गए। इन खबरों ने दुनिया भर के पंजाबियों को शर्मसार किया है।’

उधर,  आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इन आरोपों को निराधार और फर्जी बताते हुए विपक्षी दलों पर मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने पलटकर आरोप लगाया कि विपक्षी दल मुख्यमंत्री के विरुद्ध अफवाह फैला रहे हैं क्योंकि वे इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि वे राज्य में निवेश लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।