‘आदिपुरुष’ संग ये 5 बड़ी फिल्में भी मचाएंगी ओटीटी पर धूम

<p><em><strong>ओटीटी पर अगले महीने यानी अगस्त में एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें &lsquo;सत्यप्रेम की कथा&rsquo; और &lsquo;आदिपुरुष&rsquo; जैसी फिल्मों के नाम भी शामिल हैं।&nbsp;</strong></em></p>

‘आदिपुरुष’ संग ये 5 बड़ी फिल्में भी मचाएंगी ओटीटी पर धूम
31-07-2023 - 08:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कार्तिक आर्यन की ‘सत्यप्रेम की कथा’ और प्रभास की ‘आदिपुरुष’ जैसी 5 बड़ी फिल्में अगले महीने यानी अगस्त में ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। हम आपके लिए उन फिल्मों से जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आप यह जान पाएंगे कि कौन सी फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो रही हैं। 


सत्यप्रेम की कथा
इस साल सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म अगले महीने ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। यह समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म अगस्त में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है और जल्द की इसकी डेट भी अनाउंस की जाएगी।

आदिपुरुष 
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर कई सारे विवाद हुए, लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ठीकठाक रहा। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है और जल्द की इसकी ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा भी की जाएगी। फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन ओम राउत द्वारा किया गया है और टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे लीड रोल में हैं।

हार्ट ऑफ स्टोन 
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्टी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। हार्ट ऑफ स्टोन एक अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित है, ग्रेग रूका और एलिसन श्रोएडर की पटकथा और रूक्का की कहानी है। फिल्म में गैल गैडोट, जेमी डोर्नन, सोफी ओकोनेडो और मैथियास श्वेघोफर के अलावा आलिया भट्ट भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

पोर थोजिल (तमिल) 
यह एक तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे विग्नेश राजा ने अपने निर्देशन में सह-लिखित और निर्देशित किया है। फिल्म में आर. सरथकुमार, अशोक सेलवन और निखिला विमल लीड रोल में हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर यह सफल साबित हुई थी और अब इसे 4 अगस्त को सोनी लीव पर रिलीज किया जा रहा है।

धूमम (मलयालम) 
यह एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे पवन कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने होम्बले फिल्म्स के तहत मलयालम सिनेमा में अपने पहले प्रोडक्शन में किया था। इसमें रोशन मैथ्यू, अच्युत कुमार, अनु मोहन और विनीत के साथ फहद फासिल और अपर्णा बालमुरली लीड रोल में हैं। इसे 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अब यह फिल्म 4 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।