ये 5 सीरीज दहला देंगी दिल, सस्पेंस ऐसा कि सूख जाएगा हलक, आखिरी 10 मिनट में है जबरदस्त रोमांच

<p><em><strong>ओटीटी ने सिनेमा की दुनिया में चार चांद लगा दिए हैं। वो सारी कहानियां जो लंबी और फिल्मों में नहीं आ सकती उन्हें सीरीज की शक्ल में उतारा जा सकता है। ओटीटी ने लोगों के लिए ना केवल वेराइटी का कंटेट प्रोवाइड कराया बल्कि कहानी की इस कला में नए फ्लेवर भी घोल दिए। अब हर हफ्ते कई ओटीटी सीरीज दर्शकों का दिल बहलाती हैं। सीरीज की दुनिया में सबसे ज्यादा सस्पेंस थ्रिलर का सिक्का चलता है।&nbsp;</strong></em></p>

ये 5 सीरीज दहला देंगी दिल, सस्पेंस ऐसा कि सूख जाएगा हलक, आखिरी 10 मिनट में है जबरदस्त रोमांच
19-09-2023 - 12:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं तो ये 5 सीरीज आपको मिस नहीं करनी चाहिए। इन सीरीज का सस्पेंस आपका हलक सुखाने के लिए काफी है। इतना ही नहीं इनमें से 2 सीरीज ऐसी भी हैं जिनके आखिरी 10 मिनट देखने के बाद आपके दिमाग के तार हिल जाएंगे। 
 
माई क्लाइंट्स वाइफ 
डायरेक्टर प्रभाकर मीना भास्कर पंडित की सीरीज माई क्लाइंट्स वाइफ 2020 में रिलीज हुई थी। प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई ये सीरीज जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर कहानी है। सीरीज की कहानी भी काफी आम है जो रोजमर्रा की जिंदगी में देखने को मिलती है। एक रघुराम सिंह का व्यक्ति है जो जेल में कैद है। रघुराम पर अपनी पत्नी के साथ हिंसा और उसे पीटने के आरोप हैं। लेकिन रघुराम इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता है। इसी दौरान एक वकील की एंट्री कहानी में होती है जो सच्चाई जानने के लिए अपने क्लाइंट (रघुराम) की जिंदगी की तहकीकात करता है। इस सीरीज का सस्पेंस आपका दिमाग हिला देगा। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 
हैलो मिनी
एमएक्स प्लेयर की सुपरहिट सीरीज हैलो मिनी भी एक दमदार सस्पेंस थ्रिलर कहानी है। इस सीरीज की कहानी एक लड़की की है जो हाल ही में मुंबई आई है। यहां नौकरी करती है, अच्छा परिवार है और प्यार करने वाला एक लड़का भी है। इसी दौरान मिनी की जिंदगी में अचानक से अजीब घटनाएं घटने लगती हैं। एक अंजान व्यक्ति मिनी का पीछा करने लगता है और उसके हर कदम को ट्रेक करता है। शुरुआत में मिनी को लगता है कि कोई उसे पसंद करता है और इसीलिए उसका पीछा कर रहा है। लेकिन कहानी के आगे बढ़ते ही ऐसा मोड़ लेती है कि दिमाग घूम जाता है। साल 2019 में रिलीज हुई इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं। दोनों ही सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया है। एमक्स प्लेयर पर इस सीरीज को देखा जा सकता है। 
द लास्ट आवर 
डायरेक्टर अमित कुमार और अनुपमा मिंज की 2021 में रिलीज हुई सीरीज द लास्ट आवर भी एक जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर कहानी है। इस सीरीज में संजय कपूर भी नजर आए थे। सीरीज का कहानी एक एक रहस्यमयी इंसान की है। जो एक सीक्रेट गिफ्ट की सुरक्षा कर रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक पुलिसवाले से होती है। जो उसकी बीती जिंदगी का एक दुश्मन ढूंढने में मदद करता है। इसी दौरान उस व्यक्ति को पुलिसवाले की बेटी से प्यार हो जाता है। अब वही व्यक्ति अपने कर्तव्य और प्यार के बीच में उलझ जाता है। प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखा जा सकता है। 
अनदेखी 
साल 2020 में जी-5 पर रिलीज हुई सीरीज अनदेखी भी एक जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर कहानी है। क्रिएटर सिद्धार्थ सेन गुप्ता की ये सीरीज एक ऐसे किलर की है जो शादी में एक हत्या को अंजाम देता है। इसके बाद पुलिस जब तहकीकात के लिए पहुंचती है तो लचर कड़ियों को हत्यारा अपने शातिर दिमाग तोड़ने लगता है। तहकीकात और एक्शन के बीच में फंसे दर्शक कहानी में उलझ जाते हैं। इस सीरीज को जी-5 पर देखा जा सकता है। 
समांतर 
एमएक्स प्लेयर पर 2020 में रिलीज हुई सीरीज समांतर भी लोगों को खूब पसंद आई थी। सीरीज की कसी हुई कहानी दिमाग के पर्दे हिला देती है। सीरीज में 2 लोग होते हैं जिनकी डेस्टिनी बिल्कुल एक होती है। इनमें से एक व्यक्ति दूसरे को ढूंढने निकल जाता है। पहला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का अतीत जानना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि यही उसका भविष्य है। कहानी इतनी जबरदस्त है कि आपको पलक झपकाने में भी सोचना पड़ेगा। ये ओटीटी सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।