ये 6 फिल्में रिलीज होते ही तुरंत हो गईं बैन ! लेकिन ओटीटी पर देख सकते हैं आप
<p>अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर’ को बैन करने की मांग हो रही है, लेकिन यह पहली फिल्म नहीं है, जो बैन की डिमांड झेल रही है। ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जो रिलीज होते ही विवादों में आईं और फिर उन्हें बैन कर दिया गया। इनमें से 6 फिल्में ओटीटी पर अब भी उपलब्ध हैं।</p>
भारत में कई तरह की फिल्में बनती हैं। कभी कोई विवादों में आ जाती है, तो किसी पर विवाद इतना बढ़ जाता है कि उसे बैन करना पड़ता है। कई कारणों से पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मों को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। हाल ही में अदा शर्मा की ‘बस्तर’ को लेकर भी यही चर्चा है। लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। यहां 6 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो बैन कर दी गई लेकिन ओटीटी पर आप इन्हें देख सकते हैं।
एंग्री इंडियन गॉडेसेस (नेटफ्लिक्स)
दोस्त गोवा में फ्रीडा के घर जाते हैं और उसकी शादी की घोषणा से शॉक हो जाते हैं। उनके जश्न मनाने के दौरान एक घटना घटती है और उनकी दुनिया बदल जाती है।
फायर (अमेजाॅन प्राइम वीडियो)
सीता और राधा दो औरते हैं जो शादी करके फंसी हुई हैं। सीता अपने क्रूर और बेवफा पति जतिन (जावेद जाफरी) के साथ फंसी हुई है, तो राधा की शादी सीता के भाई, अशोक (कुलभूषण खरबंदा) से हुई है, जो एक धार्मिक कट्टरपंथी है। जैसे-जैसे दोनों औरतें पहचानती हैं कि उन्हें एक-दूसरे में इंट्रेस्ट है, वे करीब आती जाती हैं और उनका रिश्ता कहीं अधिक जुड़ जाता है, जितना उन दोनों में से किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
किस्सा कुर्सी का (यूट्यूब)
एक दुष्ट राजनीतिज्ञ गंगाराम गलत तरीके से वोट हासिल करने की कोशिश करता है। हालांकि, मीरा और गोपाल, जिन्होंने गंगाराम को राजनीति में पेश किया, उसे हराने की कोशिश करते हैं। कहानी आगे जाकर बहुत गंभीर हो जाती है।
लव (नेटफ्लिक्स)
एक लंबी पैदल यात्रा के दौरान दो लड़कों को आपस में प्यार हो जाता है, जो बाद में अपने प्रेमी से निराश हो जाते हैं। उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच जाती है।
अनफ्रीडम (नेटफ्लिक्स)
कट्टरवाद और असहिष्णुता की दो कहानियों में एक मुस्लिम आतंकवादी एक मुस्लिम विद्वान का अपहरण कर लेता है और एक औरत अपने पिता का विरोध करती है क्योंकि उसने उसकी जबरदस्ती शादी कर दी।
वाटर (यूट्यूब)
दीपा मेहता की फिल्म में दिखाया गया है कि भारत में विधवाओं की दुर्दशा एक समय में क्या थी, जो अपने पतियों की मृत्यु के बाद गरीबी में रहने को मजबूर हैं। समाज ने भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया। उनमें से एक ने महात्मा गांधी के एक अनुयायी के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। कहानी बड़ी दिलचस्प है।
What's Your Reaction?