दिवाली पर धमाका करने को तैयार है फिल्म "बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है, ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज़

दीपावली के अवसर पर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली नई फिल्म बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है, एजुकेशनल करप्शन पर बेस्ड एक साफ सुथरी फिल्म है, जो आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। रिलीज के पहले ही फिल्म अपने स्टोरी ट्रीटमेंट के कारण चर्चा में आ गई है। इस फिल्म में एक प्रमुख किरदार निभाने वाली अदाकार स्नेह सचान से बात की न्यूज ठिकाना की संवाददाता सौम्या बी श्रीवास्तव ने ।

दिवाली पर धमाका करने को तैयार है फिल्म "बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है, ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज़
19-10-2022 - 01:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

NT -  स्नेह जी,सब से पहले आपको आपकी पहली फ़िल्म के लिए बहुत बहुत बधाई। हमे ये बताइये कि आपको एक्टिंग का ख्याल कैसे आया ?
SS - आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। एक्टिंग का शौक मुझे बचपन से ही रहा था। चूंकि मेरा फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी नहीं था इसलिए मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं वाकई में फिल्मों में आ जाऊंगी। लेकिन, हां बचपन में मैं मन ही मन यह जरूर प्रार्थना करती थी कि इस जन्म में ना सही लेकिन अगले जन्म में मुझे फिल्म सितारे का जीवन जरूर मिले।

बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है की हीरोइन स्नेहा सचान

NT - तो फिर फिल्मों में आना किस तरह  हुआ ?
SS - दरअसल इस फिल्म के प्रोजेक्ट हेड व राइटर  वीरेंद्र सिंह सजल फिल्म की लोकेशन की तलाश में कानपुर आए थे । उस दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई। उनको मैं इस फिल्म के किरदार मोहिनी के लिए उपयुक्त लगी तो उन्होंने मुझे फिल्म ऑफर कर दी।

स्नेहा सचान

NT- पहली बार camera face करते हुए कैसा लगा ?
SS- पहले दिन तो मैं वाकई में काफी में नर्वस थी क्योंकि मैंने पहले कभी कैमरा फेस नहीं किया था। हमारी यूनिट में कुछ अन्य आर्टिस्ट भी न्यूकमर थे। वीरेंद्र सजल सर ने सबको कंफर्टेबल किया। उन्होंने हम लोगों की कुछ दिन  रिहर्सल भी कराई, जिससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा। उनके सहयोग से सब काम आराम से होता चला गया और फिल्म कब पूरी हो गई पता भी नही चला।

चुलबुली स्नेहा सचान

NT- अपने बारे में कुछ बताएं।

SS- मैं चुलबुली हूं पर काफी सिंपल लड़की हूं। सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करती थी। मेरी मूवी बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है पूरी होने के बाद ही मैंने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया।

NT- इस फिल्म के बारे में कुछ बताएं।
SS -  आप इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। यह एक विभिन्न विषयों के  प्रोफेसरों और स्टूडेंट्स के बीच नोकझोंक की कहानी है। प्रोफेसरों के करप्शन के विरुद्ध स्टूडेंट  खुद आवाज उठाते हैं और इसमें मैं यानी प्रोफेसर मोहिनी, उनका साथ देती है। इससे ज्यादा देखने के लिए आपको रिलीज तक इंतजार करना होगा।

बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है, में प्रोफेसर की भूमिका में स्नेहा सचान

NT- आपकी नजर में फिल्म की खास बात क्या है?
SS- इस फिल्म के लिए मैं एक बात कहना चाहूंगी। नो वल्गैरिटी,नो लस्ट के बावजूद ये एक मसाला मूवी है। फिल्म के उद्देश्य को मनोवैज्ञानिक ढंग से बनाया गया है और यही इसकी खास बात है।

NT- आगे के क्या plans हैं आपके?
SS- देखिए प्रोजेक्ट्स हैं बहुत हैं हाथ में। 50 गानों का एक एल्बम बन रहा है, जो अपनी तरह का एक अलग एल्बम होगा। एक वेबसीरीज और एक बड़ी फिल्म भी साइन की है। बस मैं इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं।

NT- फ्यूचर में किस तरह का रोल करने की तमन्ना है?
SS- मुझे ऐतिहासिक किरदार बहुत आकर्षित करते हैं। यदि मुझे मौका मिला तो वो किरदार जरूर निभाना चाहूंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने अपनी कुछ फिल्मों में निभाए हैं जैसे रानी पद्मिनी का। या फिर सीता और गीता का रोल।

NT- प्रोफेसर मोहिनी का किरदार निभाते समय किस किरदार को अपने आदर्श के रूप में रखा था?
SS- फिल्म में हीरोइन प्रोफेसर का मतलब 'मैं हूं ना' की सुष्मिता सेन। मुझे बहुत पसंद है वो रोल ।

NT- न्यूकमर्स को क्या संदेश देना चाहेंगी..
SS- उनके लिए मेरा यही संदेश है कि जो भी करें, बहुत सोच समझ कर करें। अपने मान सम्मान को ध्यान में रखकर करें। क्योंकि लाइफ में अगर सिर उठा कर चलना है तो काम कितना भी छोटा क्यों ना हो,अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं करना, इससे अपने मन को एक शांति या तसल्ली होती है। खुद की आत्मा को गिरा कर यदि कोई काम किया है, तो कभी शांति नही मिलती। थोड़ा पेशेंस रखें , वेट करना सीखें। हो सकता है,आपके लिए बहुत अच्छे अच्छे काम हों पर जल्दबाजी में उठाया गलत कदम आपको गिरा देगा।

NT- एक बार फिर आपको और आपकी पूरी टीम को आपकी मूवी*बॉस क्लाइमेक्स अभी बाकी है* के लिए all the best . साथ ही newsthikana परिवार की ओर से दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं ।
SS- जी धन्यवाद ।आपको भी दीपावली की शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।