2024 में अपना सिक्का ज़माने को तैयार हैं ये उच्चतम रेंज वाली EV कारें
<p>भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परिदृश्य लगातार गतिशीलता के दौर से गुजर रहा है, 2024 के शुरुवात में ही ये रोमांचक लॉन्च के लिए तैयार है क्योंकि वाहन निर्माता अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने और कॉम्पिटिशन तेज करने के लिए तैयार हैं। यहां 2024 में प्रत्याशित कुछ उल्लेखनीय ईवी लॉन्च हैं, जिनमें प्रभावशाली रेंज होने की उम्मीद है।</p>
भारत में Electric Cars की लगातार मांग बढ़ती जा रही है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल की अपेक्षा ये सस्ती पड़ती हैं। ऐसे में अब भारत में 2024 में 3 नई इलेक्ट्रिक कारें आ रही है जो जबरदस्त हैं। ये कारें शानदार फीचर्स वाली होने के साथ ही ज्यादा लंबी रेंज देने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन कारों के बारे में..
टाटा कर्व EV (Tata Curve EV )
टाटा की आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी, कर्व, अगले साल के मध्य में लॉन्च होने वाली है।भारत में यह टाटा कर्व कार नेक्सन ईवी के ऊपर आएगी। इसका टॉप-एंड वेरिएंट लगभग 500 किमी की रेंज देने वाला होगा। यह कार डुअल मोटर सेट-अप के साथ, ऑल व्हील ड्राइव होगी। इसका बेस वर्जन सिंगल मोटर लेआउट के साथ पेश किया जा रहा है। टाटा कर्व एक कूप स्टाइल एसयूवी है जो कुछ समय पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट की जैसी है। इसमें नई नेक्सन ईवी की तरह कई सारे डिज़ाइन दिए जाएंगे। इसका मस्कुलर डिज़ाइन टाटा मोटर्स का अब तक का सबसे शानदार डिज़ाइन हो सकता है।हालांकि विशिष्ट विवरण अभी तक ज्ञात नहीं हैं, कर्व में नेक्सॉन की तुलना में बड़ा बैटरी पैक होने की संभावना है।
महिंद्रा XUV.e8 (Mahindra XUV.e8 )
महिंद्रा भी हैरियर ईवी की टक्कर में अपनी पहली फुल साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी ला रही है। महिंद्रा XUV.e8 की स्टाइलिंग XUV700 की तरह होगी। लेकिन इसमें पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार और खाली ऑफ ग्रिल होगा। यह उस कॉन्सेप्ट की तरह है जो पहले महिंद्रा द्वारा शोकेस किया जा चुका है। महिंद्रा XUV.e8 80kWh बैटरी पैक के साथ आ रही जो ऑल व्हील ड्राइव भी होगी।आनुमान लगाया गया है कि रेंज 450 किमी तक होगी, और इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव क्षमता के लिए ट्विन-मोटर सेटअप हो सकता है।
मारुति सुजुकी eVX (Maruti eVX)
मारुति सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ EV क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी। यह मारुति सुजुकी कंपनी की पहली ईवी है जो 2024 के अंत तक मार्केट में आएगी। शुरुआत से ही ईवी के रूप में डिज़ाइन किए गए ईवीएक्स की रेंज लगभग 550 किमी होने की उम्मीद है, इसके 60 किलोवाट बैटरी पैक की बदौलत। एंट्री-लेवल वेरिएंट के लिए छोटी बैटरी का विकल्प भी हो सकता है।यह मारूति का एक खास प्रोडक्ट होगी।
What's Your Reaction?