पीएम के जयपुर कार्यक्रम में फेरबदल ,अब दो दिन पिंकसिटी में डालेंगे डेरा,देशभर के पुलिसवालों का होगा जमावड़ा

<p>प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर आने के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पीएम मोदी 6 जनवरी की जगह 5 जनवरी को जयपुर आएंगे। पीएम मोदी का 5 की शाम को जयपुर आने का कार्यक्रम है। अमित शाह भी जयपुर आ रहे हैं और तीन दिन तक जयपुर में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दोनों डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठक ले सकते हैं।</p>

पीएम के जयपुर कार्यक्रम में फेरबदल ,अब दो दिन पिंकसिटी में डालेंगे डेरा,देशभर के पुलिसवालों का होगा जमावड़ा
04-01-2024 - 06:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी बीजेपी विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीएम राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं अगले दिन 6 जनवरी को डीजी-आईजी कांफ्रेंस में भाग लेंगे। पीएम मोदी की बैठक को लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राज्यपाल  ने देखीं तैयारियां 

राज्यपाल ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश पीएम नरेन्द्र मोदी की यात्रा को देखते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन परिसर का अनौपचारिक जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित सुरक्षा और आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और उनके ठहरने से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने राजभवन परिसर का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित कार्यों का विशेष रूप से जायजा लेते हुए तैयारियों को प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए।

अमित शाह 3 दिन कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे जयपुर में होने वाले डीजी- आईजी सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन तक शामिल होंगे। वे 5 से 7 जनवरी तक जयपुर में रहकर इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में अमित शाह मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सकते हैं।

सभी राज्यों के डीजी आईजी रहेंगे मौजूद

58वीं डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन इस बार जयपुर में हो रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी राज्यों के डीजी और आईडी शामिल हो रहे हैं। साथ ही 8 केंद्र शासित प्रदेशों के आईजी भी मौजूद रहेंगे। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिन तक जयपुर में वीवीआईपी मेहमानों और अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहेगा।28 राज्यों के डीजी- आईजी और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के आईजी सहित कुल 150 से अधिक सरकारी अधिकारियों के लिए विधानसभा के पास बने विधायक क्वाटरों में इंतजाम किया गया है। इन अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जयपुर पुलिस के पास है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

पीएम मोदी और गृहमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी के अधिकारी जयपुर में सुरक्षा इंतजाम पहले ही चेक कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय और जयपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से तैयार सुरक्षा इंतजाम पर एसपीजी ने काम करना शुरू कर दिया है। बुलेटप्रूफ गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।