Sudan Crisis : उन्होंने हमारे सीने पर रायफल रखी और हमें लूटा..! सूडान में भारतीयों पर जो बीती, उसे सुनकर रूह कांप जाएगी
<p><em><strong>Sudan Crisis : सूडान में संघर्षविराम पर बनी सहमति के बाद लोगों का वहां से बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। भारत ऑपरेशन कावेरी के तहत लोगों का रेस्क्यू कर रहा है। वहीं हिंसा प्रभावित सूडान से बाहर निकाले गए लोगों ने अपनी खौफनाक आपबीती शेयर की है।</strong></em></p>
सूडान के सशस्त्र बल (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच घंटो चली बातचीत के बाद संघर्षविराम पर सहमति बनी। इसके बाद भारत ऑपरेशन कावेरी के तहत अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहा है। सूडान में अपने अनुभव को याद करते हुए हिंसा प्रभावित देश से निकाले गए भारतीयों में से एक ने कहा कि उन्होंने दोनों सेनाओं के बीच भयंकर लड़ाई देखी। हम भोजन के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसा 2-3 दिनों तक जारी रहा।’ एक अन्य भारतीय ने कहा कि अन्य लोगों के साथ उनकी कंपनी में उनके साथ लूटपाट की गई। 8 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उन्होंने हमारे सीने पर रायफल रखी और हमें लूटा। हमारे मोबाइल चोरी कर लिए।
सूडान से निकले भारतीय नागरिकों ने सुनाई आपबीती
सूडान से निकाले गए भारतीय नागरिक ने कहा, ’हम दूतावास के संपर्क में रहे और उन्हें बसों की व्यवस्था करने के लिए कहा, क्योंकि हमारे पास डीजल था। भारतीय नौसेना आई और हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया। सूडान में पिछले 12 दिनों से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक लड़ाई छिड़ी हुई है, जिसमें लगभग 400 लोग मारे गए हैं।
अब तक 530 लोगों को निकाला
सोमवार को शुरू किए गए मिशन ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में एक ट्रांसिट सुविधा स्थापित की है और सभी भारतीयों को सूडान से निकालने के बाद सऊदी अरब ले जाया गया है। भारतीय वायु सेना के दो सैन्य परिवहन विमानों ने सूडान से 250 से अधिक भारतीयों को निकाला, जबकि नौसैनिक जहाज ने संघर्षग्रस्त देश से अन्य 278 नागरिकों को बचाया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीयों की कुल संख्या लगभग 530 है।
What's Your Reaction?