delete
<p>amir ravina screenshot</p> <p>बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रवीना टंडन ने सूचना द्वारा आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव 'मन की बात@100' में शिरकत की। सम्मेलन का आयोजन प्रसार भारती द्वारा यहां राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में किया गया था। कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने की। देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 सम्मानित नागरिक जिनके नाम का उल्लेख प्रधान मंत्री ने "मन की बात" के पिछले एपिसोड में किया था, इस कार्यक्रम में शामिल हुए।</p>
अभिनेता आमिर खान ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100 कड़ी पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे। यहाँ ‘आह्वान से जन आंदोलन’ नामक परिचर्चा में खान ने कहा, “लोग उनमें (मोदी में) यकीन करना और उनका अनुसरण करना चाहते हैं। वे उनपर विश्वास करते हैं और उन्होंने जनता के साथ यह रिश्ता बनाया है। भरोसा खुद-ब-खुद नहीं आता है बल्कि इसे हासिल किया जाता है। साफ तौर पर उन्होंने इसे हासिल किया है। ”
इनके एक नेता ने किसानों के ऊपर गाड़ी चला दी थी,
प्रधानमंत्री, सरकार उसे बचाने में लग गए थे।
अब इनके एक और नेता ने बच्चियों के साथ ग़लत काम किया तो फ़िर पूरा सरकारी तंत्र उसे भी बचाने में लग गया है।
संदेश साफ़ है-
इनका कोई भी व्यक्ति ग़लत काम करेगा तो कोई उसका बाल बांका नहीं कर… pic.twitter.com/VoNKLOrjKv— AAP (@AamAadmiParty) April 29, 2023
मन की बात संचार का महत्वपूर्ण भाग
'मन की बात' को जन आंदोलन का उदाहरण बताते हुए अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि यह मासिक रेडियो कार्यक्रम संचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के साथ एक विश्वसनीय रिश्ता बनाया है..मोदी व्यक्तिगत स्तर पर "मन की बात" कार्यक्रम से जुड़े हैं।
2014 में की गयी थी "मन की बात" की शुरुवात
आमिर खान ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा। मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
खान ने मीडिया से कहा, ‘‘ यह संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके जरिए देश के नेता आम लोगों के साथ बातचीत करते हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार रखते हैं, सुझाव देते हैं...’’
सोशल मीडिया पर आमिर ' दोगला '
आमिर खान का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया में आते ही लोगो ने उन्हें उनके उस वक्तव्य को याद दिलाना शुरू कर दिया है जिसमे उन्होंने ने कहा था किमेरी बीवी को भारत में डर लगता है। अब लोग पूछ रहे हैं कि ये सोच बदली है, या काम नहीं मिल रहा बॉलीवुड मे।आखिर ये यू-टर्न लिया कैसे ? वही एक यूजर ने कहा कि अब सब मोदी फैंसआमिर खान कि भी तारीफ करेंगे , जो ये चाहता है। कुछ यूज़र्स आमिर खान का एक वीडियो यद् दिला रहे हैं जिसमे आमिर खान ने पीएम मोदी को निर्दोषों का गुनहगार कहा था ।

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन किया और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।
What's Your Reaction?