अडानी को बैन करने चले थे... 8 दिन में बिकने पर आ गए बैंक..!

<p><em><strong>एक माह पहले अडानी बांड पर बैन लगाने वाले क्रेडिट सुइस बैंक की हालात ऐसी हो गई है कि 8 दिनों में बैंक के शेयर 79 फीसदी तक गिर गए हैं। एक ही दिन में शेयर 63 फीसदी तक गिर गए।</strong></em></p>

अडानी को बैन करने चले थे... 8 दिन में बिकने पर आ गए बैंक..!
21-03-2023 - 01:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के दिन खराब हो गए थे। अडानी के शेयरों के भाव गिरने लगे। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद रेटिंग एजेंसी और स्विस बैंक क्रेडिट सुइस ने अडानी समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अडानी के बांड स्वीकार करने से इनकार कर दिया। एक महीने बाद हालात ने ऐसी करवट ली कि अब वही क्रेडिट सुइस बैंक दिवालिया होने के कगार पर है। बैंक बिकने जा रहा है।
बैंक हुआ बेदम
एक महीने पहले तक क्रेडिट सुइस बैंक अडानी समूह पर पाबंदियां लगा रहा था और अब बैंक की खुद की हालात खराब है। बैंक की हालात अडानी समूह से भी बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। क्रेडिट सुइस के शेयरों में भारी गिरावट आ चुकी है। बीते आठ दिनों में शेयरों में 79 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। क्रेडिट सुइस के शेयर ऑल टाइम लो पर पहुंच चुके हैं। बैंक के शेयर साल 2007 के अपने उच्चतम मूल्य से 99 फीसदी तक गिर चुके हैं। 
8 दिन में बदल गया सीन
अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से बाद जिस क्रेडिट सुइस बैंक ने अडानी के बांड को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, आज वो बैंक बिक चुका है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जितना नुकसान अडानी को हुआ, उससे कहीं अधिक नुकसान इस बैंक को अपनी गलतियों की वजह से हुआ है। इतना ही नहीं, जो बैंक उसे खरीदने जा रही है, उसकी भी हालात खराब हो गई। उसके भी शेयर गिरने लगे हैं। क्रेडिट सुइस को यूबीएस बैंक खरीदने जा रहा है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।