तीन हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर है ये फिल्म...! वीकेंड पर देख ही डालिए ये न्यू क्राइम थ्रिलर

<p><em><strong>नेटफ्लिक्स पर क्या देखें? नेटफ्लिक्स पर नई क्राइम थ्रिलर कौन-सी है? नेटफ्लिक्स की नंबर वन फिल्म कौन-सी है? इन सवालों के बीच वीकेंड और दशहरा हॉलीडे की शुरुआत हो गई है, जिसकी वजह से लोग अपने मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ अच्छा ऑप्शन ढूंढने में लग गए होंगे।&nbsp;</strong></em></p>

तीन हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर है ये फिल्म...! वीकेंड पर देख ही डालिए ये न्यू क्राइम थ्रिलर
22-10-2023 - 11:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर आपने नेटफ्लिक्स की इस न्यू क्राइम थ्रिलर को नहीं देखा तो क्या देखा क्योंकि यह तीन हफ्तों से नंबर 1 फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं और नंबर वीकेंड ऑप्शन बताते नजर आ रहे हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स फिल्म के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म रेप्टाइल लगातार तीन हफ्तों से नंबर वन पायदान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं, कमेंट में फैंस अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अमेजिंग एक्टर, दूसरे यूजर ने लिखा, दिस मूवी रॉक्स। तीसरे यूजर ने लिखा बेस्ट मूवी।
जासूस की कहानी बांधकर रखेगी
ग्रांट सिंगर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बेंशियो डेल तोरो, अलीशिया सिल्वरस्टोन और जस्टिन टिंबरलेक लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की बात करें तो 7 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई रेप्टाइल की कहानी तब शुरु होती है जब एक युवा रियल एस्टेट एजेंट की हत्या हो जाती है। इसके बाद, एक जासूस मामले की सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करता है। इसके आगे परतें खुलती है और वह अपनी लाइफ से जुड़े कुछ भ्रम को भी खत्म कर देता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।