इस बार गाय से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का अगला हिस्सा डैमैज

इस बार गाय से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का अगला हिस्सा डैमैज
08-10-2022 - 11:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गांधीनगर-मुंबई-गांधीनगर के लिए चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस दोबारा दुर्घटना का शिकार हुई। घटना की जानकारी पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने देते हुए बताया कि  इस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं और घटना में सिर्फ ट्रेन का मुखौटा यानी नोज कोन पैनल ही क्षतिग्रस्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले यही ट्रेन भैसों के झुण्ड से टकरा गई थी।

पश्चिम रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि की और स्पष्ट किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं, इस घटना में केवल ट्रेन के सामने वाला हिस्सा थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार दोपहर 3.48 बजे गाय से टकरा गई थी। घटना मुंबई से करीब 432 किलो मीटर दूर गुजरात के आणंद रेलवे स्टेशन के आसपास हुई।

इससे पहले भी गुरूवार को इस तेज रफ्तार ट्रेन ने पटरियों पर घूम रहे 4 भैंसों के झुंड को कड़ी टक्कर मारी थी. इस टक्कर के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने का हिस्सा डैमेज हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।