देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और उनके परिवार के जान से मारने की धमकी, एक व्यक्ति हिरासत में

NULL

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और उनके परिवार के जान से मारने की धमकी, एक व्यक्ति हिरासत में
15-08-2022 - 01:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है और आज ही भारत के सबसे धनवान व्यक्ति यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ कॉल किए गए हैं जिनमें धमकी देने वाले ने अंबानी परिवार को तीन घंटे में ही खत्म कर देने की बात कही है. 

अंबानी परिवार को तीन घंटों के अंदर खत्म कर देने की धमकी भले कॉल आने के बाद अस्पताल प्रबंधन इसकी जानकारी मुकेश अंबानी तो दी और फिर डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।  इसके बाद अंबानी परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पुलिस कॉल कहां से आई है, यह पता लगाने में जुटी और शुरुआती जांच से पता लगा है कि धमकी देने वाला एक ही शख्स है जिसने 8 बार कॉल किये हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस मामले की जांच सौंप दी गई है और मुंबई पुलिस की तीन टीम इस मामले की जांच कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 27 फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई थी। यही नहीं अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिली थी जिसमे 20 जेलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र रखा हुआ था। इस घटना में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाझे का नाम सामने आया था और अब एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में मुकेश अंबानी को मारने के लिए इंडियन मुजाहिद्दीन ने भी जान से मारने की धमकी दी थी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।