सोनिया गांधी को चुभ गई भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली मोदी की बात, बताया केंद्र सरकार को आत्ममुग्ध

NULL

सोनिया गांधी को चुभ गई भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली मोदी की बात, बताया केंद्र सरकार को आत्ममुग्ध
15-08-2022 - 10:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को देश की दो बड़ी चुनौतियां बताये जाने के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की सरकार को आत्ममुग्ध सरकार कहा है। गांघी ने कहा है कि हमने 75 साल में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं. लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है।

यद्यपि कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। लेकिन, इसके साथ ही  उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानबाजी और गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

गांधी ने कहा कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। लेकिन, आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।