घने कोहरे के कारण कन्नौज में निजी बस हादसे की शिकार, तीन की मौत, 18 घायल
<p><em>घने कोहने के कारण देश में अनेक सड़क हादसों की जानकारियां मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ऐसा ही भीषण सड़क हादसा होने की खबर है।</em></p>
रविवार, 8 जनवरी की रात घने कोहरे के कारण यहां पर यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 18 घायल हुए हैं। इनमें पांच लोगों की स्थिति ज्यादा गंभीर है।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से लखनऊ की तरफ एक प्राइवेट स्लीपर बस जा रही थी। इस बीच ठठिया थाना क्षेत्र में पिपरौली गाँव के पास बस हादसे का शिकार हो गई। बस में कुल 40 लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और यही वजह रही कि रात करीब 11 बजे धुंध और कोहरे की वजह से बांसुरिया गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल हादसे के दौरान मारे गये लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों का उपचार जारी है।
What's Your Reaction?