आज है राष्ट्रीय मतदाता दिवस ; देश को आगे बढ़ाने के लिए आपकी भागीदारी-आपका कीमती वोट
<p><em>वोट डालना हर भारतीय का अधिकार है और यही अधिकार हमारे लोकतंत्र को सबसे बड़ा और ख़ास बनाता है। आज यानी 25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आम नागरिकों को बतलाता है कि उनका एक वोट भी देश के हित में कितना निर्णायक सिध्द होता है। अब 2023 में इसकी थीम " समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर " है।</em></p>
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गई थी। जिसके बाद 25 जनवरी 2011 में इसकी 61वें स्थापना दिवस पर पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस(National Voter Day) मनाया गया। इस दिन देश के लोगों को उनके कर्तव्यों को याद कराया जाता है। उन्हें यह भी बताया जाता है कि देश की तरक्की में उनकी भागीदारी का कितना महत्व है।
भारत के प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। आम आदमी का एक वोट भी सरकार बनाने और बदलने की ताकत रखता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है। इसीलिए, भारत के नागरिकों को सोच समझकर वोट डालना चाहिए। ऐसी सरकार चुनना हमारा कर्तव्य है जो देश को विकास के रास्ते पर ले जाए।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान और चुनाव संबधी बहुत साडी उपयोगी बातें बतायीं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार का सन्देश सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें :
देश के एक जागरूक मतदाता होने के कारण आपको ये बातें पता होनी चाहिए :
• यह दिवस लोकतंत्र में आम आदमी की ताकत का अहसास कराता है,साथ ही यह हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है।
• वोट देने के लिए न्यूनतम वय 18 साल होनी चाहिए
• सरकार इस दिन, लोगों को जागरुक करने के लिए यह अभियान चलाती है।
• जिसे किसी भी पार्टी को वोट नहीं डालना वह नोटा का उपयोग कर सकता है
जिस पते पर आपका वोटर आईडी हो, उसी जगह पर आप वोट डाल सकते हैं।
• "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो", का नारा काफी प्रसिद्ध रहा है।
• हमें किसी के बहकावे में आकर अपना वोट नहीं डालना चाहिए।
• अपने वोट को बेचना नहीं चाहिए।
एक वोट से ही देश की तकदीर में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। देश की जनता के पास ही अपने नेता को चुनने का अधिकार होता है। हम ही देश की सरकार चुनते हैं और यह फैसला करते हैं कौन देश क भविष्य के लिए सही है और गलत कौन। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को लोकतंत्र के बारे में जानकारी देना, इसके जरिए लोगों को मतदान का सही मतलब बताया जाता है, जिससे ज्यादा लोग जागरुक हो सकें।
What's Your Reaction?