राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा 12, 13 और मार्च को हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में होगी, 1400 कार्यकर्ता भाग लेंगे
<p><em>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 12,13 और 14 मार्च 2023 को हरियाणा के समालखा (जिला पानीपत) में होगी। इस बैठक में 2022-2023 के संघ कार्य की समीक्षा और आगामी वर्ष (2023-2024) की संघ कार्य योजना पर चर्चा होगी।</em></p>
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस बैठक में संरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होस्बोले सहित सरकार्यवाह के अलावा अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्र व प्रांत कार्यकारिणी, संघ के निर्वाचित अखिल भारतीय प्रतिनिधि, सभी विभाग प्रचारक और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के निमंत्रित कार्यकर्ता भाग लेंगे। अनुमान है कि इस प्रतिनिधि सभा में करीब 1400 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
संघ जल्दी ही अपना शताब्दी वर्ष भी मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी तैयारी के संदर्भ में इस बैठक में कार्यकर्ता निर्माण, उनके प्रशिक्षण, शताब्दी विस्तार योजना और कार्य के दृढ़ीकरण के अलावा देश की वर्तमान स्थिति पर विचार और महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित होंगे।
What's Your Reaction?