आज इंग्लैंड से है टक्कर: 5 भारतीय सूरमा जो छुड़ाएंगे फिरंगियों के पसीने !
<p><em><strong>इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 का अपना छठा मुकाबला खेलने जा रही है। अब तक रोहित सेना एक भी मैच इस विश्व कप में नहीं हारी है। वह इंग्लैंड को भी रौंदने के इरादे से उतरेंगे। </strong></em></p>
भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। रोहित सेना का वर्ल्ड कप में यह छठा मैच होने वाला है। टीम इंडिया इस वक्त प्रचंड फॉर्म में चल रही है और एक भी मैच नहीं हारी है। अगर भारत ने लखनऊ में इंग्लैंड को हरा दिया तो वह एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ जाएंगे। ऐसे में एक नजर, उन 5 सूरमा भारतीय खिलाड़ियों पर, जो इंग्लैंड को तहस-नहस करने का दम रखते हैं।
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लखनऊ में भारत के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से कमाल कर सकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भारत के लिए नाबाद 39 रन की अहम पारी खेली थी। इसके अलावा वह अपनी गेंदबाजी में तो आग उगलते ही हैं। उन्हें भी लखनऊ की पिच रास आ सकती है। जड्डू एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से इंग्लैंड को खतरा होगा।
कुलदीप यादव
भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं। कुलदीप के लिए भी यह विश्व कप अब तक अच्छा गया है। उन्होंने 5 मैच में 8 विकेट अपने नाम की है। वहीं लखनऊ की पिच भी कुलदीप को काफी रास आ सकती है। वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन
भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लखनऊ की स्पिन फ्रेंडली पिच पर मौका मिल सकता है। अगर वह अंतिम 11 में शामिल हुए तो वह अहम भूमिका निभा सकते हैं। अश्विन अपनी जादुई गेंदबाजी में इंग्लिश बल्लेबाजों को बखूबी फंसा सकते हैं।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस वक्त गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 311 रन बनाए हैं, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने दमदार शतक भी ठोका है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा हिटमैन ने हर एक मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। रोहित भी इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से अहम योगदान दे सकते हैं।
विराट कोहली
भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक शानदार रहा है। अब तक खेले गए 5 मैचों में कोहली ने 118 की गजब औसत से 354 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वह इस वक्त रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद है।
What's Your Reaction?