सेंसेक्स ने 449 अंक चढ़कर बाजार में 8 दिनों से जारी गिरावट को थामा 

<p><em>यूरोपीय और&nbsp;एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच अनुकूल आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट से उबरकर आज बुधवार को लगभग एक प्रतिशत चढ़ गए। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 448.96 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर बंद हुआ।</em></p>

सेंसेक्स ने 449 अंक चढ़कर बाजार में 8 दिनों से जारी गिरावट को थामा 
01-03-2023 - 09:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कई सत्रों के बाद आज टूटा गिरावट का दौर 
आज  कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स सकारात्मक बना रहा और एक समय यह 513.33 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 146.95 अंक यानी 0.85 अंक की तेजी दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,450.90 अंक पर बंद हुआ। इस बढ़त के साथ दोनों सूचकांकों ने लगातार आठ कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया।

आठ सत्रों से थी 3.84 की गिरावट 
 बीते आठ सत्रों में सेंसेक्स में 2,357.39 अंक यानी 3.84 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी को 731.9 अंक यानी 4.22 प्रतिशत का नुकसान हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बुधवार को एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज की गई। दूसरी तरफ पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट की स्थिति रही।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।