Sachin Tendulkar : सचिन को उम्र का अर्धशतक लगाने पर मिला तोहफा, वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी आदमकद प्रतिमा

<p><em>Sachin Tendulkar :&nbsp;संन्यास लेने के एक दशक बाद वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा लगायी जाएगी।&nbsp;यह वही स्टेडियम है जहां&nbsp;उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।&nbsp;प्रतिमा का अनावरण 24 अप्रैल को किया जाएगा। यह दिग्गज का 50 वां जन्मदिन होगा।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Sachin Tendulkar : सचिन को उम्र का अर्धशतक लगाने पर मिला तोहफा, वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी आदमकद प्रतिमा
01-03-2023 - 09:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्रिकेट अधिकारियों के मुताबिक अगर अप्रैल में प्रतिमा लगने में कामयाब हुई तो मुंबई इंडियंस के फैंस को आईपीएल 2023 के दौरान इसकी झलक देखने का शानदार मौका मिल सकता है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) अध्‍यक्ष अमोल काले ने  इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा, 'यह वानखेड़े स्‍टेडियम में लगने वाली पहली प्रतिमा होगी। हम फैसला करेंगे कि इसे कहां लगाना है।

सचिन को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से छोटी सी भेंट 
एमसीए अध्‍यक्ष अमोल काले ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर भारत रत्‍न हैं और हर कोई जानता है कि उन्‍होंने क्रिकेट के लिए क्‍या किया है। वो 50 साल के होने जा रहे हैं, तो एमसीए की तरफ से एक छोटी सी भेंट उनके लिए होगी। मैंने तीन सप्‍ताह पहले उनसे बातचीत की और उनकी मंजूरी प्राप्‍त हो चुकी है।'

मेरे करियर का सर्वश्रेष्‍ठ पल इसी वानखेड़े में : तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकरअपनी पत्‍नी अंजलि के साथ मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर पहुंचे। वे यहां निरीक्षण करके अपने आदमकद प्रतिमा की जगह तय करेंगे। इस दौरान एमसीए अध्‍यक्ष अमोल काले भी मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, 'यह अच्‍छा सरप्राइज है। मेरा करियर यही शुरू हुआ। यह यात्रा अविश्‍वसनीय पलों के साथ की है। मेरे करियर का सर्वश्रेष्‍ठ पल यही आया जब हमने 2011 वर्ल्‍ड कप जीता।'

बता दें कि तेंदुलकर के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में पहले से ही एक स्टैंड है। सचिन के अलावा एमसीए ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को भी कॉर्पोरेट बॉक्स और बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर को स्टैंड देकर सम्मानित किया है। स्टेडियमों के अंदर क्रिकेटरों की आदमकद मूर्तियां देश में दुर्लभ हैं।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।