गुरुवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेंगी नयी सरकार का पहला अंतरिम बजट 

<p><em>राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कार्यकाल का पहला अंतरिम बजट गुरुवार को पेश करेंगी। <a href="#">वित्त विभाग दीया </a>कुमारी के पास होने से वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में दीया कुमारी अंतरिम बजट पेश करेंगी।</em></p>

गुरुवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेंगी नयी सरकार का पहला अंतरिम बजट 
07-02-2024 - 06:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के राज्य लेखानुदान (बजट) को अन्तिम रूप दिया। वित्त विभाग के एसीएस अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्णा कांत पाठक, शासन सचिव वित्त (बजट) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा उपस्थित थे।

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार सुबह 11 बजे अंतरिम बजट पेश होगा। यह अंतरिम बजट है, लेकिन राजस्थान की जनता को भजनलाल सरकार के कार्यकाल का पहल बजट होने से काफी उम्मीदें है। अंतरिम बजट में प्रदेश में डीजल-पेट्रोल पर वैट कम करने जैसी घोषणा भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।