गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख 

<p><em>शाहजहांपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। जिसमें 13 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।</em></p>

गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख 
15-04-2023 - 10:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ट्रॉली में थे 40 सवार  
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। घटना तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। ये लोग गर्रा नदी से जल लेने आए थे।

गर्रा नदी से जल लेने आए थे
बताया जा रहा है कि ददरौल के सुनौरा गांव में एक व्यक्ति आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के कई लोग शनिवार  सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलहर क्षेत्र में निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से जल लेने आए थे। जल भरने से  पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। इसी दौरान ट्रॉली-ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के समय ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। 

दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दु:ख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।