समावेशी, वंचिंतों को वरीयता, बुनियादी ढांचा विकास, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र पर केंद्रित बजट
<p><em><strong>Union Budget 2023 :</strong> केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 1 फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का का बजट पेश किया। इस सरकार में अपना पांचवा बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट की सात प्राथमिकताएं हैं और वे सरकार के लिए सप्तऋषि हैं।</em></p>
वित्त मंत्री ने कहा कि इन सप्तऋषियों में समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र शामिल हैं। पूरा बजट इन्ही पर केंद्रित है। इसेक अलावा उन्होंने आयकर में वेतनभोगियों को बड़ी राहत दी। इसके अलावा उन्होंने रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके अलावा उन्होंने कई और बड़े ऐलान किए हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान
जेल में बंद गरीब कैदियों की बेल के लिए सरकार पैसा देगी।
पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च होगी।
5G सर्विस के लिए 100 सर्विस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
कृषि क्षेत्र में कर्ज के लिए 20 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च होगा।
MSME के लिए 9000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्य़टन पर जोर।
जनवरी 2024 तक गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना जारी रहेगी।
देखो अपना देश के तहत पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
कोविड प्रभावित MSME को 95 प्रतिशत पूंजी वापस की जाएगी।
राज्यों को 50 साल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज जारी।
ट्रांसपोर्ट इंफ्रांस्ट्रक्चर के लिए 75 हजार करोड़ रुपए जारी।
ई कोर्ट के तीसरे चरण के लिए 5000 करोड़ रुपए जारी।
किसानों को एक साल तक कर्ज में छूट जारी।
मैनहोल में अब इंसान नहीं मशीन उतरेंगी।
50 नए हवाई अड्डे बनेंगे।
नई परियोजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ रुपए।
हरित विकास पर सरकार का जोर।
हाइड्रोजन मिशन के लिए 19700 करोड़ रुपए।
30 इंटरनेशन स्किल सेंटर बनाए जाएंगे।
157 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।
आदिवासियों के लिए नए स्कूल खोले जाएंगे।
गोवर्धन स्कीम के लिए 10000 करोड़ रुपए।
महिला सम्मान बजट योजना का भी ऐलान।
What's Your Reaction?