जयपुर-अजमेर रोड पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात..जिला कलक्टर ने एनएचएआई को फ्लाईओवरों का काम बंद करने के दिये निर्देश

<p><em>फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते आए दिन जयपुर-अजमेर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है।</em></p>

जयपुर-अजमेर रोड पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात..जिला कलक्टर ने एनएचएआई को फ्लाईओवरों का काम बंद करने के दिये निर्देश
11-07-2023 - 06:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर एनएचएआई के परियोजना निदेशक को जयपुर-अजमेर रोड पर स्थित फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय़ है न्यूजठिकाना ने एक दिन पहले ही इस संदर्भ में समाचार प्रकाशित किया था। इसमें अजमेर-जयपुर रोड पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण ट्रैफिक जाम होने और वाहनों के रेंगते हुए चलने की बात कही गयी थी। ट्रैफिक जान के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। इस खबर में सवाल उठाया गया था कि अगर इस टोल रोड पर टोल चुका कर वाहन चलाने वालों को असुविधा हो रही है तो फिर टोल क्यों वसूला जा रहा है। न्यूजठिकाना की खबर का जल्दी ही असर ही दिखाई पड़ा।
यह भी पढ़ें

सुविधा ही नहीं ंतो कैसा टोल ! जयपुर-अजमेर हाईवे पर रेंग रहे हैं वाहन (newsthikana.com)
आदेश के तहत एनएचएआई प्रबंधन को उपयुक्त डायवर्जन की व्यवस्था किये जाने तक सांवरदा, महला, मोखमपुरा एवं पूतली कट पर फ्लाई ओवरों के जारी समस्त निर्माण कार्यों को बंद करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेशों की पालना ना होने की स्थिति में दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।