UGC NET Answer Key 2023- NTA ने जारी की UGC-NET की आंसर- की ,जानें कब आएगा रिजल्ट 

<p>&nbsp;UGC NET Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई हैं। दिसंबर सेशन के UGC NET 2023 परीक्षा की आंसर-की आउट हो गयी हैं। ऐसे में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। आंसर-की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन का विकल्प भी दिया गया हैं। यूजीसी नेट 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक किया गया था। अब परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई हैं। आंसर-की चेक करने का तरीका नीचे दिए गया है। &nbsp;</p>

UGC NET Answer Key 2023- NTA ने जारी की UGC-NET की आंसर- की ,जानें कब आएगा रिजल्ट 
04-01-2024 - 04:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

UGC NET Answer Key 2023- 

आंसर-की चेक करने का तरीका

-यूजीसी नेट आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाए।
-होम पेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Latest updates पर क्लिक करें।  
-इसके बाद NTA UGC NET / JRF December 2023 Exam Answer Key के लिंक पर जाए। 
-अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें। जहाँ आंसर-की चेक कर ले। 
-अंत में इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।

 कैसे करे ऑब्जेक्शन
 यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को हुई थी। इसमें चेन्नई और आंध्र प्रदेश के चक्रवात प्रभावित उम्मीदवारों के लिए पुनः परीक्षा भी शामिल थी। UGC NET की प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं और विषय-वार प्रश्न पत्र जारी करने के बाद उम्मीदवारों को एक विंडो प्रदान की जाएगी। जिसके दौरान वे गैर-वापसीयोग्य शुल्क के भुगतान पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं। यूजीसी नेट आंसर की 2023 जारी कर दी गई है और आपत्ति विंडो भी खुल गई है। जो उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं। यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

इतनी है आपत्ति दर्ज करने की फीस
जो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं। वे प्रति प्रश्न 200 रुपए की फीस जमा करके ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। आंसर-की पर प्राप्त ऑब्जेक्शन को हल करने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।