हर घर तिरंगा: राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले रखें कुछ बातों का खास ध्यान

<p><em><strong>आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त तक देषभर में &lsquo;हर घर तिरंगा&rsquo; अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम जानने भी जरूरी हैं।</strong></em></p>

हर घर तिरंगा: राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले रखें कुछ बातों का खास ध्यान
13-08-2023 - 12:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नये नियम में कहा गया है कि तिरंगा दिन-रात फहराया जा सकता है। हालांकि, राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले व्यक्ति के लिए ये सुनिश्चित करना आवश्यक है कि झंडा उल्टा नहीं फहराया जाए यानि ध्वज का केसरिया भाग ऊपर रहना चाहिए। साथ ही, आप जो झंडा फहरा रहे हैं, वह क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए और न ही यह जमीन या पानी को छूना चाहिए।
तिरंगे को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान हैं 
तिरंगे को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान हैं। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का यदि सम्मान नहीं किया जाता है तो यह दंडनीय अपराध है। भारतीय कानून में ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र ध्वज का पूरा सम्मान करें।
यदि तिरंगा फट जाता है तो क्या करें
यदि तिरंगा फट जाता है तो उसका निस्तारण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। तिरंगा फट जाता है तो उसको एक लकड़ी के बॉक्स में पैक किया जाता है। इसके बाद तिरंगे को दफनाया जा सकता है या फिर अग्नि के हवाले किया जाता है। दोनों ही स्थिति बिल्कुल शांत जगह पर करनी चाहिए। साथ ही, दफनाने या अग्नि क्रिया करने के बाद मौन रखा जाना अति आवश्यक होता है। इसे कचरादान या फिर अन्य जगहों पर ना फेकें। अगर आपको लगता है कि आपका झंडा सही है और इसे दोबारा फहराया जा सकता है तो इसे अपने पास समेट कर रख लें।
झंडा उतारने, रखने के भी हैं नियम
जिस जोश और सम्मान के साथ हम सबने अपना राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराते हैं, उसके बाद उसे उतारने और सुरक्षित रखने की भी हमारी जिम्मेदारी है। फहराने की तरह उसे उतारने के लिए भी नियम हैं, जिनको मानना हमारा कर्तव्य है। आजादी के जश्न के बाद अब जिम्मेदारी है कि लोग राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और तिरंगे को फिर से ससम्मान रखा जाए।

आजादी का जश्न, जिम्मेदारी भी है...
- तिरंगे को समेटने के दौरान सबसे पहले तिरंगे को दो व्यक्ति पकड़ेंगे।
- उसके बाद सबसे पहले हरे रंग वाली पट्टी को मोड़ा जाएगा।
- पट्टी पर समेटने के बाद दोनों व्यक्ति अपनी-अपनी ओर तिरंगे को फोल्ड करेंगे।
- ऐसा करने पर अशोक चक्र ऊपर की ओर आ जाता है। इस तरह से तिरंगे को समेटना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।