कर्नाटक के सीएम पद के दावेदार सिद्धारमैया व डीके दिल्ली रवाना, कल मिल सकता है नया सीएम
<p>कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कर्नाटक के सीएम की घोषणा की जा सकती है। सिद्धारमैया का नाम कर्नाटक के सीएम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। </p>
इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार वह 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया को मिलने के लिए बुलाया है ,इस दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर बात होगी। सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा कल तक टल सकती है। सिद्धारमैया का नाम कर्नाटक के सीएम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली के मुद्दे पर खूब सियासत गरमाई रही और नतीजे आने के बाद कांग्रेसियों की बीच भी बजरंगबली की भक्ति का क्रेज खूब नजर आया। मुख्यमंत्री में जहां मुख्यमंत्री के चयन के लिए जहां बड़ी कवायद चल रही है और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार दोनों ही सीएम पोस्ट की रेस में सबसे आगे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेंगलुरु के आवास के बाहर लगे भगवान राम और बजरंग बली के पोस्टर को हटाए जाने का ये वीडियो सामने आया है। हालाकि इसके पीछे क्या वजह है, ये सामने नहीं आ सका है निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने बीजेपी को उसके एकमात्र दक्षिणी गढ़ कर्नाटक से पर्याप्त बहुमत के साथ बेदखल कर राज्य में शनिवार को शानदार वापसी की। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।आठ बार के विधायक शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा सार्वजानिक रूप से जाहिर की है। वहीं,मुख्यमंत्री पद के लिए दोनों नेताओं के बीच पोस्टर वॉर भी नजर आया है। सिद्धारमैया और शिवकुमार के आवास पर समर्थकों ने बैनर लगाए, जिसमें उन्हें कांग्रेस की जीत के लिए बधाई दी गई और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताया गया
What's Your Reaction?