जयपुर में टाॅर्चर से परेशान होकर जहर खाकर रेलवे ट्रैक के पास लेटा युवक: सुसाइड नोट में लिखा- जालिमों को मत छोड़ना

<p>जयपुर में टॉर्चर से परेशान एक युवक ने सुसाइड कर लिया। रेलवे ट्रैक के पास जहर खाकर उसने अपनी जान दे दी। युवक की कार सड़क किनारे खड़ी मिली और शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। लिखा- इन जालिमों को मत छोड़ना, इन्होंने मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर कर दिया।&nbsp;</p>

जयपुर में टाॅर्चर से परेशान होकर जहर खाकर रेलवे ट्रैक के पास लेटा युवक: सुसाइड नोट में लिखा- जालिमों को मत छोड़ना
04-03-2024 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मामला जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में शनिवार दोपहर का है। पुलिस के मुताबिक आनंदपुरी मोतीडूंगरी निवासी मृतक गोविंद सैनी (40) गोविंद मार्ग, राजापार्क स्थित मारुति सुजुकी कॉमर्शियल में नौकरी करता था। वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी कार से मालवीय नगर पुलिया के पास पहुंचा। रेलवे ट्रैक के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर कार से उतरकर रेलवे ट्रैक के पास जाकर लेट गया। जहर खाने के चलते कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
मुंह से झाग निकलते देखकर बुलाई पुलिस
रेलवे ट्रैक के पास लेटे व्यक्ति को देखकर मौके से निकल रहे राहगीरों ने संभाला। मुंह से झाग निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी। तब तक गोविंद की मौत हो चुकी थी। मृतक की जेब में सुसाइड नोट मिला। कुछ दूरी पर खड़ी कार में जहर मिला।
मरने से पहले लिखा नोट
मरने से पहले गोविंद सैनी ने सुसाइड नोट लिखा था। उनके लिखे सुसाइड नोट में मरने की वजह दो जनों को बताया है। इसमें लिखा है, ‘मैं यह बताते हुए बहुत ही दुखी हूं कि इन जालिमों ने मुझे जीने नहीं दिया। मुझे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया।
1. नितिन काबरा अकाउंट मैनेजर जिसने मेरे से 17 लाख रुपए लिए और वापस नहीं दिए।
2. विजय घीया जो पिछले 4 सालों से 30 हजार रुपए हर महीने पे आउट लेता था।
मैंने इन लोगों को खूब समझाया, मगर ये लोग नहीं माने। मेरा पैसा भी नहीं दिया। मुझे विजय घीया से बहुत ज्यादा दबाव मिल रहा है। इस कारण में मजबूरन आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे मेरे परिवार, पत्नी को सिर्फ इतना ही कहना है- आई लव यू। इन जालिमों को मत छोड़ना। प्लीज मुझे माफ कर देना।’
नहीं सह सका टॉर्चर
बजाज नगर थाने में मृतक गोविंद के भाई ताराचंद सैनी ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। ताराचंद सैनी ने बताया- गोविंद टॉर्चर सह नहीं सका। पिछले 2-3 दिन से डिप्रेशन में दिखाई दे रहा था। पूछने पर उसने बताया था कि ऑफिस के दो लोगों से पैसे का लेन-देन कर रखा है। वह बहुत परेशान कर रहे हैं। मैंने उन लोगों से बात करने के लिए कहा था। गोविंद ने कहा था कि दोनों से बात करके देखता हूं। ऑफिस के इन दोनों लोगों के टॉर्चर से परेशान होकर गोविंद ने सुसाइड कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।