आखिर क्यूं कटा इन नेताओं का टिकट! क्या है इस बार भाजपा का टिकट वितरण फंडा 

<p><em>भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में कई मौजूदा सांसदों की सीट पर नए चेहरों को मौका दिया है। हालांकि, इनमें से अधिकतर सांसदों की उम्र 70 साल से कम है।</em></p>

आखिर क्यूं कटा इन नेताओं का टिकट! क्या है इस बार भाजपा का टिकट वितरण फंडा 
04-03-2024 - 09:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है। 195 उम्मीदवारों की सूची में 34 ऐसे वर्तमान सांसद हैं, जिनकी लोकसभा सीट पर नए चेहरे को मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि इन चेहरों का टिकट कट चुका है। इनमें से कुछ ने दूसरी राह भी चुन ली है। 
भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही 70 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को कम टिकट देने की बात कहती है। हालांकि, फिलहाल जिन 34 नेताओं का टिकट कटा हुआ माना जा रहा है, उनमें सिर्फ 6 ही 70 से ज्यादा हैं। इससे साफ होता है कि बढ़ती उम्र बीजेपी सांसदों का टिकट कटने का एकमात्र पैमाना नहीं है।
कुल 34 वर्तमान सांसदों की सीट पर नए उम्मीदवारों को जगह दी गई जिनमें से 6 की उम्र 70 से कम है। 14 की उम्र 65 से ज्यादा है और 7 सांसदों की उम्र को 50 साल से भी कम है। 50 से कम नेताओं को पार्टी युवा नेता मानती है। ऐसे में 70 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के टिकट कम कटे हैं और 50 साल से कम उम्र वाले युवाओं के टिकट कम काटे गए हैं।
विवादित छवि बनी वजह
बीजेपी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर, रमेश बिधूड़ी, परवेश सिंह वर्मा और जयंत सिन्हा को टिकट नहीं दिया। ये चारों नेता विवादित बयानबाजी के चलते चर्चा में रहे। म.प्र. के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा की आलोचना तो स्वयं पीएम मोदी ने की थी। रमेश बिधूड़ी भी सदन के अंदर विवादित बयानबाजी दे चुके हैं। सियासी जानकारों के अनुसार, सर्वे में जिन नेताओं को हार मिल रही थी उनका टिकट भी काटा गया है। जिन नेताओं का रिपोर्ट कार्ड खराब है, उन्हें भी टिकट नहीं दिया गया है। 
बीजेपी ने इन नेताओं का टिकट काटा
नाम    उम्र
राजदीप रॉय    53
होरेन सिंग बे    54
पल्लब लोचन दास    45
रानी ओझा    71
रामेश्वर तेली    53
गुहाराम अजगल्ले    56
सुनील कुमार सोनी    62
चुन्नी लाल साहू    55
मोहन मंडावी    66
डॉ. हर्षवर्धन    69
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा    46
मीनाक्षी लेखी    56
रमेश बिधूड़ी    62
मोहन कुंडारिया    72
रमेश धादुक    61
किरीट सोलंकी    73
परबत पटेल    75
रतनसिंह राठौड़    64
जयंत सिन्हा    60
सुदर्शन भगत    54
विवेक नारायण शेजवलकर    76
कृष्णपाल सिंह यादव    48
राजबहादुर सिंह    56
रमाकांत भार्गव    70
साध्वी प्रज्ञा सिंह    54
गुमान सिंह डामोर    66
रंजीता कोली    44
राहुल कस्वां    47
देवजी पटेल    47
अर्जुन लाल मीणा    59
कनकमल कटारा    66
प्रतिमा भौमिक    54
जॉन बारला    48

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।