ऑस्ट्रेलिया में हवा में टकराए 2 हेलिकॉप्टर्स, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
<p><em><strong>ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहे 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत बीच पर मौजूद लोग नाव और जेट स्की की मदद से घायलों तक पहुंचे और उन्हें बचाया। हादसा इतना भयंकर था कि हेलिकॉप्टर्स के परखच्चे उड़ गए।</strong></em></p>
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 2 हेलिकॉप्टर्स की हवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्वींसलैंड पुलिस में इंस्पेक्टर गैरी वॉरेल के मुताबिक हादसा गोल्ड कोस्ट में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सी वल्र्ड रिजॉर्ट के पास हुआ। गैरी ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर लैंड करने की प्रक्रिया में था तो वहीं दूसरा उड़ान भर रहा था।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित लैंडिंग करने में सफलता हासिल कर ली, जबकि दूसरा हादसे के तुरंत बाद क्रैश हो गया। दुर्घटना में मरने वाले और ज्यादातर घायल यात्री क्रैश होने वाले हेलिकॉप्टर में सवार थे। हादसे के बाद सुरक्षित लैंडिंग करने वाले हेलिकॉप्टर के शीशे टूटकर उसमें बैठे लोगों को लग गए, जिसके बाद कई यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के तुरंत बाद बीच पर मौजूद लोगों ने फौरन हादसे के शिकार लोगों की मदद शुरू कर दी। वहां मौजूद जेट स्की और नावों की मदद से घायलों तक पहुंचा गया और उन्हें किनारे पर लाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ऑस्ट्रेलिया के जिस सी रिजॉर्ट के पास ये हादसा हुआ है, वह बेहद प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टीनेशन है।
What's Your Reaction?