Kerala : केरल के मलप्पुरम जिले में हाउसबोट पानी में डूबने से 21 की मौत, बचाव राहत कार्य अब भी जारी
<p><em>दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मलप्पुरम जिले में एक हाउसबोट पानी में डूब गयी है। इस वजह से बोट में सवार बच्चों सहित 21 लोगों की मौत होने के समाचार हैं। दुर्घटना तानुर इलाके में ओट्टुम्पुरम के पास हुई है।</em></p>
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब सात बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। घायलों को निकवर्ती सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल बचाव राहत कार्य जारी थे।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। पीएमओ ने ट्वीट कर लिखा है, 'केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। PMNRF से 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे।'
Pained by the loss of lives due to the boat mishap in Malappuram, Kerala. Condolences to the bereaved families. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be provided to the next of kin of each deceased: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) May 7, 2023
What's Your Reaction?