दो बहनें, एक पति: राजस्थान की अजब शादी की हकीकत कुछ और

<p><em><strong>दूल्हे हरिओम ने स्नातक तक पढ़ाई की है और वह वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं, दुल्हन कांता ने उर्दू में स्नातकोत्तर किया है और दूसरी दुल्हन यानी उसकी छोटी बहन सुमन आठवीं तक पढ़ी-लिखी है।</strong></em></p>

दो बहनें, एक पति: राजस्थान की अजब शादी की हकीकत कुछ और
15-05-2023 - 05:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में टोंक जिले के मोरझाला की झोपडिया गांव में एक युवक ने दो सगी बहनों के साथ एक ही मंडप एक साथ शादी की है। शादी समारोह पांच मई को संपन्न हुआ है। दरअसल, रामप्रसाद मीणा ने अपने पुत्र हरिओम का रिश्ता बाबूलाल की बड़ी बेटी कांता के लिए भेजा था। बाबूलाल ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। लेकिन इस बीच होने वाली दुल्हन कांता ने अपने पिता से कहा कि वह उसी युवक से शादी करेगी, जो मानसिक रूप से पीड़ित उसकी छोटी बहन सुमन को साथ रखने के लिए तैयार होगा।
बाबूलाल ने कांता की शर्त की जानकारी रामप्रसाद को दी। काफी सोच विचार के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और फिर हरिओम के साथ पांच मई को दोनों बहनों ने एक ही मंडप में फेरे लिए। हरिओम ने स्नातक तक पढ़ाई की है और वह वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं, कांता पढ़ाई कर रही है। कांता ने उर्दू में स्नातकोत्तर किया है और उसकी छोटी बहन सुमन आठवीं तक पढ़ी-लिखी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।