चीन में तूफान से तबाही: रेस्टोरेंट की छत के साथ हवा में उड़े मेहमान
<p><em><strong>भारत में बिपरजाॅय की तबाही के नजारों के बीच चीन से आए तूफान से तबाही के एक वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दी है।</strong></em></p>
हाल ही में, चीन से एक वीडियो वायरल हुआ और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लोगों को दहलाकर रख दिया। यह वायरल फुटेज पूर्वी चीन का है, जहां तेज हवाओं ने एक शिपयार्ड क्रेन को गिरा दिया, जिसमें तीन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, वुहू शहर में एक सुरक्षा चैकी पर 450 टन की क्रेन गिर गई, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सभी स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, तूफान ने देश भर में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया।
छत के साथ हवा में उड़े
इसके अतिरिक्त, वीडियो में दिखाया गया है कि एक रूफटाॅप रेस्टोरेंट में बैठे कई लोग बुरी तरह से भयभीत हैं और उन्होंने बचने के लिए इसकी छत के स्ट्रक्चर को पकड़ रखा है। तभी एक प्रबल झोंके के साथ धातु का स्ट्रक्चर हवा में उड़ जाता है और इसके साथ ही वे लोग भी हवा में उड़ गए जिन्होंने इसको पकड़ रखा था। हवा में उठने के 16 सेकंड के इस वीडियो में लोग धरती पर गिरते नजर आ रहे थे। चीनी मीडिया के अनुसार, एक व्यक्ति को पास की छत पर गिरते हुए देखा गया और परिणामस्वरूप उसकी पसली में मामूली फ्रैक्चर हुआ। वह अभी अस्पताल में है।
What's Your Reaction?