फेसबुक लाइव पर उद्धव गुट के नेता की हत्या: हमलावर ने भी किया सुसाइड

<p><em>मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार की देर शाम शिवसेना यूबीटी के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई। इस हमले मे अभिषेक को 3 गोलियां लगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले के वक्त अभिषेक लाइव कर रहे थे।&nbsp;</em></p>

फेसबुक लाइव पर उद्धव गुट के नेता की हत्या: हमलावर ने भी किया सुसाइड
09-02-2024 - 12:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंबई में शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या हो गई है। इस हमले के दौरान अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें उन्हें तीन गोली लगीं। घायल शिवसेना नेता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिषेक पर हमला करने के कुछ देर बाद हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। वारदात के वक्त अभिषेक उसी हमलावर के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार की देर शाम शिवसेना यूबीटी के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई। मौके से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हमले मे अभिषेक को 3 गोलियां लगी थीं। उनपर हमला करने वाले शख्स का नाम ‘मोरिस भाई’ बताया गया है। यह वारदात मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। 
जानकारी के मुताबिक, गोलियों का शिकार बने अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे। वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई। उधर, अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता जमा हो गए। उनमें इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है।
हमले पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई। और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है। ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।
आरोपी मोरिस ने खुद भी किया सुसाइड
दरअसल, अभिषेक को गोली मारने वाला शख्स कोई और नहीं, वो मोरिस ही था। जिसके साथ बैठकर वो फेसबुक लाइव कर रहे थे। लाइव के दौरान मोरिस उनके पास से उठकर जाता है, फिर लौटकर आते ही वो अभिषेक पर फायरिंग करता है। सबसे बड़ा अपडेट ये है कि आरोपी मोरिस ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।