बहन ने की शिकायत, भाई ने जीजा को दे दी सजा-ए-मौत

NULL

बहन ने की शिकायत, भाई ने जीजा को दे दी सजा-ए-मौत
30-07-2022 - 11:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कुछ दिन पहले ही शादी होकर आई महिला ने अपने मायके जाकर कहा कि उसका पति परेशान करता है। इतनी सी बात पर उसके साले सुरजीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा भूरा की हत्या कर दी। गुरुग्राम के सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए यहां के सेक्टर-15 पार्ट टू के खाली मकान में बतौर केयरटेकर का काम करने वाले भूरा की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
बुधवार दोपहर सेक्टर-15 पार्ट टू के प्लॉट नंबर 687 में बने कमरे में केयरटेकर का शव लहूलुहान हालत में मिला था। मृतक की पहचान एमपी टीकमगढ़ के मूल निवासी भूरा के तौर पर हुई थी। मृतक के भाई राजू ने पुलिस को बयान दिया था कि 14 जुलाई को ही भूरा ने बिहार मधुबनी के कुनौली गांव निवासी मोनी से शादी की थी।
मामले की जांच करते हुए सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को कीर्ति नगर एरिया से 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इनकी पहचान सुरजीत उर्फ बिट्टे, रोहित उर्फ लाला और करन के तौर पर हुई। तीनों ही 19 साल की उम्र के हैं। पूछताछ में पता चला कि मृतक भूरा सुरजीत का जीजा था। सुरजीत ऑटो चलाता है। रोहित और करन इसके दोस्त हैं। सुरजीत ने बताया कि 14 जुलाई को बहन की शादी भूरा से की थी। लेकिन शादी के बाद वो बहन को परेशान करता था। बहन ने आकर इस बारे में बताया तो गुस्से में सुरजीत ने अपने दोस्तों को साथ मिलकर भूरा को पीटा और कैंची से उसके सिर, गले, चेहरे और सीने पर वार कर गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गए।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।