4-4 विकेट लेकर उमेश यादव और आश्विन ने तोड़ी कमर बांग्लादेश की, 227 पर सिमटी बांग्लादेश, भारत ने बिना विकेट खोये बनाये 19 रन
<p><em>ढाका<strong> </strong>में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने उमेश यादव (25/4) और रविचंद्रन अश्विन (71/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गुरुवार को 227 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम बिना विकेट खोये 19 रन बना लिये हैं और बांग्लादेश से अब 208 रनों से पीछे है।</em></p>
आज मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहज शुरूआत की और पहले सत्र में दो विकेट गंवाने के बावजूद 82 रन बना लिये।
अश्विन और उमेश यादव ने झटके 4-4 विकेट
बांग्लादेश दूसरे सत्र में आक्रामक बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरा लेकिन लंच के बाद पहली गेंद पर ही कप्तान शाकिब अल हसन (16) चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। शाकिब के बाद मुश्फिकुर रहीम (26) और लिटन दास(25) भी जल्दी पवेलियन लौट गये, हालांकि मोमिनुल हक ने बंगलादेशी पारी को संभाल लिया। मोमिनुल ने 84 रन की पारी खेलते हुए मेहदी हसन मिराज (15) के साथ छठे विकेट के लिये 41 रन की साझेदारी की। मोमिनुल ने 157 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।
गुरुवार तो दिन का खेल खत्म होने से एक घंटा पहले तक बंगलादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिये लेकिन आखिरी पांच विकेट सिर्फ 14 रन के अंतराल पर गंवाने के कारण टीम 227 रन पर ऑल आउट हो गयी। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिये, जबकि 12 साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले जयदेव उनाडकट को दो सफलतायें हासिल हुईं।
What's Your Reaction?