पुलिस जांच एजेंसियों के प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 5 जनवरी को जयपुर में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे उद्घाटन

<p><em>पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की मेजबानी में पुलिस जांच एजेंसियों के प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार 5 जनवरी को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम इस सम्मेलन का समापन होगा।</em></p>

पुलिस जांच एजेंसियों के प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 5 जनवरी को जयपुर में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे उद्घाटन
04-01-2023 - 06:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के निदेशक डॉ अमनदीप कपूर ने बताया कि गुरुवार 5 जनवरी को राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय करेंगे। अगले दिन अपराहन 4:30 बजे राजस्थान के राज्यपाल  कलराज मिश्र द्वारा इस सम्मेलन का समापन किया जाएगा।

 निदेशक अमनदीप ने बताया कि सम्मेलन का उदेश्य जांच के प्रमुख मुद्दों पर जोर देना है और इसमें नवीनतम कानूनों, निर्णयों एवं जांच और अभियोजन पर उनके निहितार्थ, आपराधिक कानून में विभिन्न संशोधन, फोरेंसिक विज्ञान में नवीनतम तकनीक को अपनाना और विभिन्न के बीच सर्वोत्म प्रथाओं को साझा करना शामिल होगा।

 उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन विभिन्न तकनीकी सत्रों में आयोजित किया जायेगा। जिसमें जांच में प्रौद्योगिकी के उपयोग, विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच समन्वय, आंतकवाद से संबंधित वित्तीय सहायता और इसकी जांच आदि पर प्रकाश डाला जाएगा।

 अमनदीप ने बताया कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा आयोजित द्विवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का उदेश्य देश में पुलिस जांचकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए रोड मैप प्रदान करना है। इसमें जांच और अन्य पुलिस प्रोटोकॉल के क्षेत्र में बढ़ती प्रगति को समझाने के लिए हितधारक विभिन्न संस्थानों के प्रशिक्षण विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।