समान नागरिक संहिता की पर देशभर में मची खलबली, ऐसा क्या कह दिया मोदी ने...?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि समान नागरिक संहिता (UCC) का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और भड़काने के लिए किया जा रहा है।

"आज समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। देश को दोहरे कानूनों के आधार पर कैसे चलाया जा सकता है? संविधान में भी समान अधिकारों की बात की जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को कहा है लेकिन जो लोग वोट के भूखे हैं वे इसमें बाधा डालते हैं," मोदी ने कहा।

उन्होंने 'तीन तलाक' का समर्थन करने वालों पर भी निशाना साधा और कहा, “अगर यह इस्लाम का एक महत्वपूर्ण पहलू था तो यह पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया और बांग्लादेश में क्यों नहीं है?" उन्होंने आगे दावा किया कि मिस्र ने 80-90 साल पहले इस प्रथा को हटा दिया था, लेकिन कुछ लोग तीन तलाक के फंदे के माध्यम से हर समय मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करने का लाइसेंस चाहते हैं।उन्होंने पसमांदा मुसलमानों के विकास के बारे में भी बात की।

यूसीसी के लिए पीएम मोदी की वकालत से शुरू हुई बहस; असदुद्दीन औवेसी और कांग्रेस नेता चिदंबरम ने पीएम पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में समान नागरिक संहिता (UCC) की जोरदार वकालत की।समान नागरिक संहिता का अर्थ देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून है जो धर्म पर आधारित न हो। यूसीसी कानून को लागू करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा रहा है। उत्तराखंड जैसे राज्य अपना सामान्य कोड तैयार करने की प्रक्रिया में हैं।
तीन तलाक़ मुस्लिम देशों में क्यों नहीं ? : मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, जो भी इसकी वकालत करते हैं... वो वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। तीन तलाक से केवल बेटियों पर अन्याय नहीं होता....पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं। अगर तीन तलाक इस्लाम का जरूरी अंग है तो कतर, जॉर्डन, इंडोनेशिया जैसे देशों में क्यों इसको बंद कर दिया। मोदी ने कहा कि हम उनमें से नहीं हैं जो AC वाले कमरों में बैठ कर पार्टियां चलाते हैं और फतवे निकालते हैं। हम तो वो लोग हैं जो गांव- गांव जा कर हर मौसम, हर परिस्थिति में... जनता के बीच खुद को खपाते हैं।
पसमंद मुसलमानों को आज भी बराबरी का हक़ नहीं : मोदी
विपक्षी पार्टियों की तरफ इंगित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह लोग हम पर आरोप लगाते हैं, लेकिन सच यह है कि यही लोग मुसलमान-मुसलमान करते हैं। अगर यह मुसलमानों के सही मायने में हितैषी होते तो मेरे मुस्लिम परिवार के अधिकांश भाई- बहन शिक्षा-रोजगार में पीछे न रहते। मुसीबत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर नहीं रहते। मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार-बार कह रहा है कि कॉमन सिविल कोड लाओ, लेकिन ये वोटबैंक के भूखे लोग, वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमंदों मुसलमानों का शोषण किया है लेकिन उनकी कभी चर्चा नहीं हुई। उन्हें आज भी बराबरी का हक़ नहीं मिलता।
मुस्लिम भाई बहन समझे इन के राजनीतिक फायदे को : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के मुसलमान भाई बहनों को ये समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उनको भड़का कर उनका राजनीतिक फायदा ले रहे हैं। हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर ऐसे लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पायेगा क्या? तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? उन्होंने कहा कि हमें इस बात को याद रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है।
'2024 में 2014 या 2019 से ज्यादा छटपटाहट भाजपा के विरोधियों में है' : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के जो घोर विरोधी दल हैं... 2014 हो या 2019, दोनों ही चुनावों में उतनी छटपटाहट नहीं दिखी, जितनी आज दिख रही है। जिन लोगों को पहले लोग अपना दुश्मन बताते थे, पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज उनके सामने साष्टांग होते हैं। उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।
'विपक्षी दलों की 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी, हमारी कार्रवाई की गारंटी' : मोदी
आजकल बार-बार एक शब्द आता है- गारंटी। ये सारे विपक्षी दल के लोग गारंटी हैं भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की। कुछ दिन पहले इनका एक कार्यक्रम हुआ... उस फोटो में जो लोग हैं उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिल कर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं। कांग्रेस का अकेले ही लाखों करोड़ का घोटाला है।
मोदी की भी एक गारंटी है : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पार्टियों के पास घोटालों का ही अनुभव है और इसीलिए इनक अगर कोई गारंटी है तो वो है- घोटालों की गारंटी। उन्होंने कहा कि आज मैं भी आपको एक गारंटी देना चाहता हूं-अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है और यह गारंटी है- हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। हर चोर-लूटेरे पर कार्रवाई की गारंटी, जिसने गरीब को लूटा है... देश को लूटा है उसका हिसाब तो हो कर ही रहेगा। जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तो इनकी ये जुगलबंदी हो रही है।
'भारत में महंगाई काबू में ' : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया के उन देशों में है जहां विकास तेजी से हो रहा है और महंगाई दर नियंत्रण में है। कोरोना के बावजूद, इतने समय से चले जा रहे युद्ध के बावजूद भारत में हमने महंगाई को बेकाबू नहीं होने दिया है।
दरअसल विधि आयोग ने इस महीने की शुरुआत में राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों सहित हितधारकों से विचार मांगकर यूसीसी पर एक नई परामर्श प्रक्रिया शुरू की।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि समान नागरिक संहिता भारत के संविधान के निदेशक सिद्धांतों का हिस्सा है और विपक्ष इसे "वोट बैंक की राजनीति" बनाकर मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।
What's Your Reaction?