पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर चला बुलडोजर, घर टूटता देख बिलख पड़ी मां

<p><em><strong>सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है। प्रवेश के पिता का कहना है कि उन्हें घर से बेघर न किया जाए। उनके बेटे को फंसाया गया है।</strong></em></p>

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर चला बुलडोजर, घर टूटता देख बिलख पड़ी मां
06-07-2023 - 08:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में प्रवेश शुक्ला का घर बुलडोजर से गिराया गया है। कार्रवाई के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि घर गिरता देख प्रवेश शुक्ला की मां फूट-फूट रो रही हैं। कुछ महिला सिपाही उनको संभालने की कोशिश कर रही हैं।
आरोपी प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व प्रतिनिधि है। उसके पिता रमाकांत शुक्ला किसान हैं। पूर्व में उपसरपंच रह चुके हैं। आरोपी की एक तीन वर्ष की बेटी है। आरोपी अपने पिता का एकलौता बेटा और उसकी दो बहनें भी हैं। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर पर तहसीलदार सीधी, एसडीएम, सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सीएम शिवराज ने दिए एनएसए लगाने के आदेश
प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक आदिवासी मजदूर पर पेशाब करते दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने का बाद प्रवेश शुक्ला फरार हो गया था। मंगलवार देर रात करीब दो बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी का कार्यकर्ता है। हालांकि कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी चाहे जो भी हो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने आरोपी पर एनएसए तक लगाने के आदेश दिए हैं।
गृहमंत्री ने दिया था सख्त बयान
वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि आरोपी के घर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश शुक्ला के पिता रमाकांत शुक्ला का कहना है कि इस घटना से हम लोग बहुत व्यथित हैं। ये वीडियो भी फर्जी है। ये स्पष्ट रूप से समझ आ रहा है। ये हमें फंसाने की साजिश है। हमारा लड़का ऐसा कर ही नहीं सकता है। वो इतना घिनौना कृत्य कर ही नहीं सकता है। 
मेरे बेटे को फंसाया जा रहा- प्रवेश शुक्ला के पिता
रमाकांत शुक्ला ने कहा कि ये वीडियो अभी क्यों वायरल हुआ, पहले क्यों नहीं हुआ? इससे समझ में आ रहा है कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने बताया था कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। कुछ लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उससे चार लाख रुपए की मांग की जा रही थी। उनका कहना है कि वीडियो की जांच की जाए। अगर उसमें सत्यता है तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाए, लेकिन हम लोगों को बेघर न किया जाए। मुआवजे की राशि से मकान का निर्माण कराया गया है। हम किसान आदमी हैं। मेरे ऊपर रहम किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।