उत्तराखंड: लखुउडियार की गुफाएं खोलेंगीं आदि मानवकाल के रहस्य

<p>एएसआई का मानना है कि इस स्थान पर और भी कई प्राचीन गुफाएं मौजूद हो सकती हैं। उन अज्ञात गुफाओं के बारे में एएसआई लंबे समय से सर्वे कर रहा है।</p>

उत्तराखंड: लखुउडियार की गुफाएं खोलेंगीं आदि मानवकाल के रहस्य
28-12-2023 - 10:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल के पास प्रागैतिहासिक काल की लखुउडियार नाम से गुफा मौजूद है। इस गुफा की दीवारों पर आदि मानव ने प्राकृतिक रंगों से भित्ति चित्र उकेरे हैं। एएसआई का मानना है कि इस स्थान पर और भी कई प्राचीन गुफाएं मौजूद हो सकती हैं। उन अज्ञात गुफाओं के बारे में एएसआई लंबे समय से सर्वे कर रहा है। कुछ माह पूर्व ही एएसआई ने इन गुफाओं के सर्वे का प्रस्ताव तैयार किया था। अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एएसआई जनवरी से लखुउडियार क्षेत्र में गुफाओं की खोज के लिए बड़ा अभियान चलाने जा रही है।
15 किमी दायरे में चलेगा अभियान
जनवरी में एएसआई लखुडियार क्षेत्र के 15 किमी दायरे में गुफाओं की खोज के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान में विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमें मौजूद रहेंगी। पूर्व में हुए सर्वे में एएसआई ने क्षेत्र में तीन गुफाएं तलाशी थी, जहां आदि मानवों के रहने के प्रमाण मिले हैं।
अधिक गुफाएं होने की संभावना
इस क्षेत्र का नाम लखु उडियार है। लखु का अर्थ लाखों जबकि उडियार का अर्थ गुफा से है। यानी यहां पर एक नहीं बल्कि तमाम गुफाएं होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एएसआई गुफाओं की खोज के लिए अभियान चलाने जा रही है।
लखुउडियार गुफा में बने हैं भित्ति चित्र
लखुउडियार में पूर्व में मिली आदि मानवों की गुफा में कई भित्ति चित्र हैं। गुफा में पत्थरों पर कुछ नृतकों के, कुछ पानी में मछली पकड़ रहे शिकारियों के, कुछ मानव आकृतियों के साथ जानवरों के भित्ति चित्र उकेरे गए हैं।
और गुफाएं मिलने की संभावना
एएसआई देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् मनोज सक्सेना के मुताबिक लखुउडियार क्षेत्र में आदि मानवों की कई गुफाएं होने के प्रमाण मिले हैं, जिनकी खोज कि लिए जल्द अभियान चलेगा। बताया कि जनवरी से टीम क्षेत्र में काम शुरू कर देगी। गुफाओं की खोज के बाद प्राचीन सभ्यता के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।