राजस्थान में फिर बदला मौसम, यहां बारिश होने की संभावना

<p><em><strong>शुष्क मौसम और नमी बढ़ने से प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया। जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अधिकतर जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे हैं। वहीं, छह जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।</strong></em></p>

राजस्थान में फिर बदला मौसम, यहां बारिश होने की संभावना
23-11-2023 - 10:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शुष्क मौसम और नमी बढ़ने से राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया। जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अधिकतर जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे हैं। वहीं, छह जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में छह डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और सिरोही में नौ डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर, राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13।3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तक ठंड का अहसास हो रहा है।
आगे की संभावना
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई क्षेत्रों से बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, 25 नवम्बर से उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जाएगा।
कहां-कितना गिरा पारा
माउंट आबू: 6
सीकर: 7।6
चूरू: 9।2
संगरिया: 9
सिरोही: 9
फतेहपुर: 7

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।