सिर्फ 4 एपिसोड वाली वेब सीरीज...रोंगटे खड़े कर देगी उस खौफनाक रात की कहानी

<p><br /> <em>ओटीटी पर वेब सीरीज की बाढ़ के बीच महज चार एपिसोड वाली एक वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा दिया है। इसका नाम &lsquo;द रेलवे मैन&rsquo; है।</em></p>

सिर्फ 4 एपिसोड वाली वेब सीरीज...रोंगटे खड़े कर देगी उस खौफनाक रात की कहानी
09-04-2024 - 06:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज से 40 साल पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में साल 1984 में ऐसी घटना घटी थी, जिससे कई लोग पलक झपकते काल के मुंह में चले गए थे। इस भोपाल त्रासदी पर वैसे तो कई सारी डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन इस बार एक ऐसी वेब सीरीज बनी है, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है।
पिछले साल 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ अब तक लोगों के दिलों पर राज कर रही है। दर्शकों को यह सीरीज बहुत पसंद आ रही है, साथ ही इसमें भोपाल त्रासदी को इतनी बारीकियों से दिखाया गया है कि लोगों के रोंगटे भी खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, इस त्रासदी के फुटेज भी उतने नहीं थे, जिन्हें मेकर्स अपनी सीरीज में इस्तेमाल कर सकें, इस वजह से उन्हें अधिकतर सीन को क्रिएट करना पड़ा, लेकिन जिस तरह से भोपाल त्रासदी के दृश्यों को सीरीज में क्रिएट किया गया है, वो वास्तव में दिल दहला देने वाले हैं।
‘द रेलवे मेनः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल’ रेलवे कर्मचारियों के बारे में है, जिन्होंने 1984 में भोपाल में रासायनिक कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के प्लांट में जहरीली गैस रिसाव के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
इस सीरीज का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट (यशराज फिल्म्स का स्ट्रीमिंग डिवीजन) द्वारा किया गया है और इसमें आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान मुख्य भूमिकाओं हैं, वहीं सनी हिंदुजा और जूही चावला सहायक भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
इस सीरीज में सिर्फ रेलवे वाले पार्ट को दर्शाया गया है कि जब जहरीली हवा भोपाल में फैल रही थी, जो उस वक्त रेलवे स्टेशन का नजारा क्या था और रेलवे कर्मचारी किस तरह अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान बचाने में जुटे रहे थे।
सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को सिर्फ 4 एपिसोड में ही बनाया गया है, लेकिन इसका हर एक एपिसोड इतना रोचक है कि आप अगर पहला एपिसोड देखने बैठ गए, तो आखिरी एपिसोड को देखे बिना उठ नहीं पाएंगे। इस सीरीज के जरिए दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को बर्बाद नहीं किया और अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।