अंकिता हत्याकांड मामले का झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मामले की जांच शुरू

अंकिता हत्याकांड मामले का झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मामले की जांच शुरू
01-09-2022 - 01:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इन दिनों झारखंड का जिला दुमका चर्चाओं में बना हुआ है। कारण है अंकिता हत्याकांड मामला। पांच दिनों तक अंकिता जिंदगी से मौत के बीच संघर्ष करती रही लेकिन उसकी किसी ने सुध नहीं ली। लेकिन, अब अंकिता राज हत्याकांड मामले को उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है और मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले से जुड़ी फाइलों के साथ डीजीपी और मुख्य सचिव को भी तलब किया है। इसके साथ ही अदालत ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है।

अब कई संगठन अंकिता की हत्या के आरोपी शाहरुख को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इस मामले में तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने अंकिता हत्याकांड को लेकर कहा है कि ऐसे दोषियों को चौराहे पर लाकर गोली मार देनी चाहिए। 

ध्यान दिला दें कि 23 अगस्त को शाहरुख नाम के एक शख्स ने एकतरफा प्यार में पड़कर पड़ोस में रहने वाली छात्रा अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। हमला सुबर साढ़े चार बजे किया गया, जब वह अपने घर में सो रही थी। अंकिता ने अपने बयान में बताया था कि सुबह आरोपी शाहरुख कमरे की खिड़की के सामने खड़ा था। वह एक ज्वलनशील तरल और एक माचिस के साथ एक कैन पकड़े हुए था।

अंकिता को उसके परिवार और पड़ोसियों ने उसे दुमका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया जहां आकलन किया कि वह 95 फीसदी जली हुई है। आखिरकार, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष में अंकिता हार गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।