मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये क्या कह दिया कि लोग लेने लगे राजस्थान सरकार की मौज...!
<p><em><strong>एक यूजर ने लिखा, बाड़ ही खेत को खा रही है। निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाओ, तभी पेपर लीक मुक्त राजस्थान होगा।</strong></em></p>
राजस्थान में प्रमुख भर्ती एजेंसी आरपीएससी की साख पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सीएम को भी लपेट लिया। सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को ट्वीट किया कि सैकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक के मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा एवं अन्य 2 आरोपियों को एसओजी ने हिरासत में लिया है। युवाओं के हितों से खिलवाड़ करने वाला किसी भी स्तर का व्यक्ति हो, सरकार उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाना सुनिश्चित करेगी।
गहलोत के इतना कहते ही लोगों ने पलक झपकते इसको वायरल कर दिया। इस ट्वीट को लगातार रीट्वीट और कोट किया जा रहा है। सीएम के इस ट्वीट को अब तक 10000 बार रीट्वीट किया जा चुका है।
बात करें यूजर्स के रिएक्शन की, तो एक यूजर ने लिखा, बाड़ ही खेत को खा रही है। निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाओ, तभी पेपर लीक मुक्त राजस्थान होगा। लोगों ने ट्वीट किया, परीक्षा रद्द करो अब सजा से क्या होगा। एक यूजर ने लिखा, मजे की बात तो तब है, जब पेपर भी रद्द हो और आरोपियों को सजा भी मिले।
पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार संघ अध्यक्ष उपेन यादव ने भी ट्वीट किया, ‘लगातार प्रदेश के युवा बेरोजगार ट्विटर पर ट्रेंड करके आरपीएससी के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। सरकार को आरपीएससी की लापरवाही पर तुरन्त संज्ञान लेना चाहिए।
What's Your Reaction?