गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा अरुणाचल-असम के बीच 51 साल पुराना सीमा विवाद
<p><em><strong>गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 70 फीसदी नार्थ ईस्ट इलाकों से आफस्पा हटा लिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 70 फीसदी नार्थ ईस्ट इलाकों से आफस्पा हटा लिया गया है।</strong></em></p>
असम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक अंतर-राज्यीय सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज, हमने एक विकसित, शांतिपूर्ण और संघर्ष-मुक्त पूर्वोत्तर की स्थापना के लिए मील का पत्थर पार कर लिया है।’
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘1972 से लेकर इस विवाद को सुलझाया नहीं जा सका। 700 किलोमीटर से लंबी अरुणाचल-असम की सीमा विवाद को समाप्त कर दिया गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए मैं दोनों राज्यों की जनता उनके मुख्यमंत्रियों और किरेण रीजिजू जी को बधाई देता हूं।’
‘विवाद मुक्त नाॅर्थ-ईस्ट मोदी जी का स्वप्न’
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, लोगों की राय ली गई, कमेटी बनाई गई तब जाकर विवाद का समाधान हुआ। उन्होंने कहा, ‘विवाद मुक्त नाॅर्थ-ईस्ट मोदी जी का एक स्वप्न है।” अमित शाह ने कहा, असम-मेघालय सीमा विवाद को समाप्त किया गया है। पूरे नाॅर्थ ईस्ट के लिए शुभ लक्षण हैं, 8000 से ज्यादा युवा मेनस्ट्रीम में आ चुके हैं, पूर्वोत्तर में 67 फीसदी आतंकी घटनाओं में कमी आई है, इसके साथ ही आम नागरिकों की मौत की घटनाओं में 87 फीसदी की कमी आई है।
आफस्पा हटा लिया गया
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 70 फीसदी नार्थ ईस्ट इलाकों से आफस्पा हटा लिया गया है। मोदीजी ने 50 बार से ज्यादा नाॅर्थ-ईस्ट की यात्रा की है। उन्होंने कहा, बीहू के रिकॉर्ड नृत्य का साक्षी बनकर असम के कल्चर को प्रसिद्धि दिलाई। यह समझौता दोनों राज्यों की जनता के लिए शुभंकर साबित होगा।
What's Your Reaction?